ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ भाजपा को न ले डूबे एमपी का सीधी कांड!… चुनाव से पहले आदिवासियों की नाराजगी पड़ सकती है भाजपा पर भारी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ भाजपा को न ले डूबे एमपी का सीधी कांड!… चुनाव से पहले आदिवासियों की नाराजगी पड़ सकती है भाजपा पर भारी

By Mohan Rao Published July 7, 2023
Share
सीधी कांड के बाद पीड़ित का पैर धोते सीएम शिवराज सिंह चौहान
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा लम्बे समय से आदिवासी वोट कबाडऩे में जुटी है, लेकिन उसके इस गहन और लम्बे राजनीतिक प्रयासों पर मध्यप्रदेश के सीधी में घटित पेशाब कांड की काली छाया पड़ती दिख रही है। भाजपा के शीर्षस्थ व प्रादेशिक नेता लगातार आदिवासी वोटों को पार्टी से जोडऩे की कवायद कर रहे हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे पहाड़ी इलाकों में उनके दौरे भी होते रहे हैं। लेकिन सीधी-कांड ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। इसका 21 फीसदी आदिवासी आबादी वाले एमपी में कितना असर होगा, यह तो वक्त ही बताएगा, किन्तु छत्तीसगढ़ के आदिवासियों में भी इस कांड को लेकर नाराजगी फैलने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सीधी क्षेत्र में वहां के एक युवा भाजपा नेता ने एक अधेड़ आदिवासी के ऊपर पेशाब कर दी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि सरकार की पहल पर आरोपी युवक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया और पुलिसिया कार्यवाही भी की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीडि़त आदिवासी के पैर धोकर माफी भी मांग र्ली, किन्तु इससे आदिवासी वर्ग की नाराजगी कम होगी, इसकी संभावना कम ही है। दरअसल, मामला इसलिए भी ज्यादा गम्भीर हो गया है क्योंकि पीडि़त व्यक्ति आदिवासी वर्ग से जुड़ा हुआ है और केन्द्र की मोदी सरकार जो यूसीसी कानून लाने की तैयारी में है, उसे लेकर आदिवासियों ने खासी नाराजगी पहले ही जाहिर कर दी है। केन्द्र सरकार आदिवासियों को इस कानून में छूट देने का प्रावधान लाने की मानसिकता भी बना रही है। ऐसे में पहले से ही भाजपा से नाराज चल रहे आदिवासियों के बीच सीधी कांड आग में घी का काम कर सकता है।

हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग की ओर से विरोध के स्वर मुखरित नहीं हुए हैं, लेकिन प्रादेशिक भाजपा के पास इस मामले में चुप्पी साधे रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से सीधी कांड का वीडिय़ो और उससे जुड़े तमाम मसलों को जोर-शोर से उठा रही है।

क्यों नहीं लगाया एससी-एसटी एक्ट?
मध्यप्रदेश की सरकार ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर एससी-एसटी एक्ट के रहते हुए एनएसए क्यों लगाया गया? वास्तव में इसके पीछे की सरकार की मंशा पर भी उंगलियां उठ रही है। यदि आरोपी युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होती तो इसका सीधा और स्पष्ट मतलब होता कि सरकार मानती है कि आदिवासी का शोषण हुआ है। ऐन चुनाव से पहले शिवराज सरकार ऐसा जोखिम इसलिए भी नहीं लेना चाहती, क्योंकि आदिवासी समुदाय बड़ा वोट-बैंक है। इसलिए एनएसए लगाकर काम खत्म किया गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao July 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 264 # 07 July 2023
Next Article Big news : चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर हुए खाक… यात्रियों में मवी अफरा-तफरी… देखें Video

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?