ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे की रखी आधारशिला, 7600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे की रखी आधारशिला, 7600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

By Mohan Rao
Published: July 7, 2023
Share
पीएम मोदी का स्वागत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित शासकीय कार्यक्रम से प्रदेशवासियों को 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इस मौके पर जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतागढ़-रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन हो हरी झंडी दिखाई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत परियोजना के तहत आयुष्मान कार्ड का भी वितरण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। यहां से पीएम मोदी हेलीकाप्टर से सभा स्थल के लिए उड़ान भरी। रविशकंर शुक्ल यूनिवर्सिटी में शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंच केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सबसे पहले केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में विकास के अनेक कार्य होंगे। छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खुलेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा है वहां विकास भी देर से पहुंचा है। इसलिए आज उन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है जिससे कि विकास व रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण होगा। भारत में जो इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है उसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रही है। इसी कड़ी में रायपुर-कोड़फोड व बिलासपुर-पथरापुर नेशनल हाइवे का लोकार्पण हुआ।

केन्द्र सरकार फोकस पिछड़े क्षेत्र
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार फोकस पिछड़े क्षेत्र है। आदिवासी गांवों में 9 साल पहले तक मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज से दो नई कॉरीडोर से जुड़ने जा रहा है। रायपुर से धनवाद तथा रायपुर से विशाखापट्नम के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर विशाखापट्नम तक बनने वाले एक्सप्रेस वे को ऐसा बनाया जा रहा है कि जिससे कि वन्य जीवों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा एक सिक्सलेन का एक टनल भी इस कॉरीडोर में बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते
छत्तीसगढ़ के 2800 करोड़ की राशि रॉयल्टी के रूप में मिले है। केन्द्र सरकार ने एक प्रयास का लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले गए। इन खातों में 6 हजार करोड़ से ज्यादा जमा है। आज जनधन खातों की मदद से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। युवओं को रोजगार मिले इसके लिए भी भारत सरकार काम कर रही है। मुद्रा लोन के रूप में युवाओं को बिना गारंटी का लोन दिया। कोरोना काल में छोटे उद्योगों को लाभ देने कई योजनाएं चलाईं। केन्द्र सरकार ने रेहड़ी –पठरी व ठेला चलाने वालों के लिए पीएम स्वानिधि योजना बनाई। छत्तीसगढ़ में इसके 60 हजार से ज्यादा लाभार्थी हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से देश के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों को भी पांच लाख रुपए के इलाज की गारंटी मिली है।

जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं : सीएम भूपेश बघेल
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूं जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं। फिर भी इतना कहना चाहता हूं कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

रेत आपूर्ति के लिए खनिज विभाग ने की 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अब घटेंगी प्रदेश में रेत की कीमतें
रद्द कानून के तहत अभी भी हो रही एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये चौंकाने वाला है, जवाब दे केंद्र
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया जोहार रिसाली का लोकार्पण… कहा- जल्द होगा डीपीएस चैाक का सौन्दर्यीकरण
Big news : बीजापुर में 14 इनामी सहित 24 ने किया सरेंडर, 28 लाख से ज्यादा का है इनाम
सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस व हाईवा की टक्कर, तीन की मौत और 5 घायल… पीएम मोदी की सभा के लिए निकले थे सभी
Next Article Big news : राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की मानहानि मामले में सजा पर रोक की मांग वाली याचिका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?