ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG कांग्रेस ने जारी की भाजपा सरकार के 34 घोटालों की लिस्ट, PM मोदी से पूछा कब कराएंगे जांच?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG कांग्रेस ने जारी की भाजपा सरकार के 34 घोटालों की लिस्ट, PM मोदी से पूछा कब कराएंगे जांच?

By Mohan Rao
Published: July 4, 2023
Share
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की भाजपा के घोटालों की लिस्ट
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर प्रवास से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भाजपा सरकार के घोटालों की लिस्ट जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 34 घोटालों की लिस्ट जारी कर कहा कि रमन राज में 1 लाख करोड़ के घोटले हुए है। साथ की छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि कब इन घोटालों की जांच कराएंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ आ रहे है उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर रोक की बातें करते हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार के मामले भाजपा से जुड़े हो तो प्रधानमंत्री मौन हो जाते हैं। भाजपा की छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार थी। इन 15 सालों में भ्रष्टाचार के अनेक नए रिकॉर्ड बने। रमन राज में 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। रमन के घोटालों की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने ईडी को और आपको पत्र भी लिखा है। रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की शिकायत भी पीएमओ में हुई है।

सुशील आनंद शुक्ला कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण रमन सिंह के घोटालों की जांच नहीं हो रही है। राज्य की जनता का मानना है कि भाजपा का नेता होने के कारण रमन सिंह को केंद्र सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। देश भर में विपक्षी दलों की सरकारों, विपक्ष के नेताओं के ऊपर बिना किसी ठोस कारण के केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिये पहुंच जाती है। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के घोटालों के पूरे तथ्य है फिर जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है? मोदी जी से छत्तीसगढ़ की जनता उनके 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के भ्रष्टाचारों की जांच का अनुरोध करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री रमन सिंह के इन भ्रष्टाचारों की जांच के लिये केंद्रीय एजेंसियों को भेजने का साहस दिखायेंगे?

कांग्रेस ने सौंपी 34 घोटालों की लिस्ट

  • 36000 करोड़ का नान घोटाला।
  • पनामा पेपर घोटाला।
  • मोवा धान घोटाला।
  • कुनकुरी चावल घोटाला।
  • आंखफोड़वा कांड।
  • गर्भाशय कांड।
  • नसबंदी कांड।
  • डीकेएस घोटाला।
  • शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
  • अवैध पेड़ कटाई।
  • पोरा बाई कांड।
  • तत्कालीन शिक्षामंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
  • फर्नीचर घोटाला।
  • विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
  • 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
  • 1667 करोड़ गौशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
  • बीज निगम में दवाइयां, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला।
  • स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
  • स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
  • जमीन घोटाला
  • झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल)।
  • परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
  • मोबाईल खरीदी में घोटाला।
  • बारदाना घोटाला।
  • भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल)।
  • पुष्प स्टील घोटाला।
  • चौबे कॉलोनी जमीन घोटाला।
  • इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला।
  • स्काई वॉक घोटाला।
  • एक्सप्रेस-वे घोटाला।
  • बिलासपुर सकरी बायपास घोटाला।
  • तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
  • चिटफंड घोटाला 6000 करोड़ का।
  • रतनजोत घोटाला।
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
जगदलपुर के होटल में विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार
कोरोना को लेकर दुर्ग से राहत की खबर: आज लिए गए रिकार्ड सैंपल… पॉजिटिव रेट 30 फीसदी से नीचे
डीजीपी डीएम अवस्थी ने बागबाहरा थाने का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One Nation, One Ration Card Scheme: राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक
Next Article IDFC फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय को दी मंजूरी IDFC फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय को दी मंजूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?