ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हनुमान जी को लगाया गया 2700 किलो के रोट का भोग, जानिए कैसे तैयार हुआ यह रोट और क्यों लगाया गया यह भोग
Share
Notification Show More
Latest News
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
जशपुर जिले से अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 27 अक्टूबर को 204 श्रद्धालु होंगे रवाना
श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
October 25, 2026
वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
October 25, 2026
भिलाई-दुर्ग में बांग्लादेशी नागिरकों की पहचान के लिए STF की विशेष कार्रवाई, 250 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट
October 25, 2026
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

हनुमान जी को लगाया गया 2700 किलो के रोट का भोग, जानिए कैसे तैयार हुआ यह रोट और क्यों लगाया गया यह भोग

By Mohan Rao Published July 1, 2023
Share
2700 किलो का रोट
SHARE

Shreekanchanpath. क्या कभी आपने सुना है कि भगवान को भोग लगाने के लिए 2700 किलो का रोट बनाया जा सकता है। पहले यह सुनने में भी अजीब लगता है लेकिन ऐसा हुआ है। राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध देवीपुरा बालाजी धाम में शनिवार को हनुमानजी को 2700 किलो के रोट का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद इस रोट के प्रसाद को 25 हजार से भी ज्यादा लोगों को बांटा गया। इस रोट की खास बात यह है कि इसे बनाने में पूरे 22 घंटे का समय लगा।

देवीपुरा बालाजी धाम के महंत ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार इस रोट को विश्व शांति की कामना के लिए बनाया गया है। पिछले दो महीने से इस रोट को बनाने की तैयारियां बालाजी धाम में चल रही थीं। इस रोट को बनाने में 20 लाख रुपए का खर्च आया। रोट को बनाने में 1125 किलो आटा, 125 किलो सूजी, 1100 किलो ड्राई फ्रूट्स, 400 लीटर दूध और 400 लीटर गाय के देसी घी का इस्तेमाल किया गया है। इस रोट की गोलाई 11 फीट और मोटाई 2 फीट की है। पूरनासर धाम के संत रामदास महाराज (बापजी) के सानिध्य में इस रोट को सूरत और पूरनासर के 20 रसोइयों ने तैयार किया। इसका कुल वजन 2700 किलो है।

यही नहीं इस रोट को बेलने के लिए विशेष बेलन व तवा भी मंगाया गया। 300 किलो वजनी तवा व 250 किलो का बेलन ऑर्डर देकर बनवाया गया। तवा, बेलन और मिक्सर तैयार करने में 2.15 लाख रुपये का खर्च आया है। इस रोट को क्रेन की मदद से बेला गया और क्रेन की मदद से ही इसे सेंका भी गया। इस रोट को बनाने के लिए कारीगरों ने मंदिर परिसर में 12 फीट गोलाई की भट्टी तैयार की थी। इस भट्टी को बनाने में 10 दिन का समय लग गया था। इस रोट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा रोट है। इसे बनाने की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं। 

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

भिलाई-दुर्ग में बांग्लादेशी नागिरकों की पहचान के लिए STF की विशेष कार्रवाई, 250 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

Mohan Rao July 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : सीएम बघेल ने किया योजनाओं का विस्तार, आज से घर बैठे मिलेंगी 25 सेवाओं की डिलीवरी
Next Article मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?