ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन

By Om Prakash Verma
Published: July 1, 2023
Share
मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन
मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन
SHARE

पिछले कुछ सालों में भारतीयों का आकर्षक बेहतरीन करियर के लिए उद्यमशीलता की ओर बढ़ा है। समाज के लिए कुछ अलग करने और लोगों को काम के अवसर देने की इच्छा के कारण कई लोग पारंपरिक करियर से अलग दिशा में जाने का साहसी कदम उठा रहे हैं, और उद्यमशीलता के सफर की ओर बढ़ रहे हैं। सचिन और मनीषा शर्मा ऐसे ही पति-पत्नी हैं, जिन्होंने एमेज़ॉन के डिलीवरी सर्विस पार्टनर (डीएसपी) प्रोग्राम के साथ एमएंडएम लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस की स्थापना की और भारत के उत्तरी हिस्से में सैकड़ों स्थानीय लोगों के लिए काम के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसरों का निर्माण किया।

सचिन एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इंटरनेशनल बिजऩेस में पोस्टग्रेजुएट किया है, जिसके बाद वो अपने परिवार के वेयरहाउस के बिजऩेस में संलग्न हो गए। 8 सालों के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वो एक नया एंटरप्रेन्योरशिप वेंचर शुरू करना चाहते हैं। 2015 में उनके एक दोस्त ने उन्हें एमेज़ॉन इंडिया के डिलीवरी सर्विस पार्टनर प्रोग्राम के बारे में बताया, और यही से उनके व्यवसायिक सफर ने एक नया मोड़ लिया। उन्हें उद्यमशीलता के काफी विश्वास था, और इसमें वो अकेले नहीं थे। उनकी पत्नी मनीषा, जिन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री ली है, वो उनके इस प्रयास में उनके साथ शामिल हो गईं। उन्होंने मिलकर अक्टूबर, 2015 में एमेज़ॉन के डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स के रूप में एमएंडएम लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस की स्थापना की।

सचिन और मनीषा ने करोलबाग, दिल्ली में केवल एक डिलीवरी स्टेशन के साथ शुरुआत की। पिछले 8 सालों में उन्होंने अलग-अलग जगहों पर अपने व्यवसाय का विस्तार कर लिया है। आज वो एमेज़ॉन के पैकेज पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, और दिल्ली-एनसीआर में 21 शहरों में लगभग 45 डिलीवरी स्टेशन चलाते हैं।

सचिन ने कहा, ”एमेज़ॉन के डिलीवरी सर्विस पार्टनर के रूप में उद्यमशीलता का सफर बहुत ही संतोषप्रद रहा है। इस मार्ग में कई चुनौतियाँ आईं, लेकिन हमने हर क्षण का आनंद लिया। पिछले 8 सालों में हमने तेजी से विकास किया है, और उत्तर भारत के लोगों एवं अनुषंगी व्यवसायों के लिए अनेक अवसरों का निर्माण किया है। यह सब मेरी पत्नी के सहयोग और एमेज़ॉन की साझेदारी द्वारा संभव हो सका। मनीषा ने कहा, ”मैं हमेशा स्वतंत्र बनना चाहती थी और एमेज़ॉन ने मुझे उद्यमशीलता का सपना पूरा करने का अवसर दिया। इस अवसर की मदद से हमने अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के लिए काम के अवसरों का सृजन किया। एमेज़ॉन के प्रशिक्षण, डिलीवरी टेक्नॉलॉजी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में गहरे ज्ञान ने न केवल हमें व्यवसाय की शुरुआती चुनौतियों को पार करने में मदद की, बल्कि हमारा व्यवसाय तेजी से विकास करने में भी समर्थ बना। 8 सालों तक लॉजिस्टिक्स व्यवसाय सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी सचिन और मनीषा का मानना है कि यह केवल एक शुरुआत है। अगले कुछ सालों में उनका उद्देश्य हरियाणा और उत्तराखंड में नए शहरों से काम शुरू करना है।

डॉ. करुणा शंकर पांडे, डायरेक्टर, एमेज़ॉन लॉजिस्टिक्स, इंडिया ने कहा, ”मुझे एमेज़ॉन के डिलीवरी सर्विस पार्टनर प्रोग्राम के साथ एमएंडएम लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस की वृद्धि और उनके साथ अन्य छोटे व मध्यम आकार के व्यवसायों को बढ़ते देखकर बहुत गर्व होता है। सही मार्गदर्शन की मदद से इन उद्यमियों ने न केवल सफल व्यवसाय स्थापित किए, बल्कि उन्होंने अन्य लोगों के लिए अवसरों का निर्माण भी किया।

डिलीवरी सर्विस पार्टनर (डीएसपी) प्रोग्राम की मदद से एमेज़ॉन इंडिया ने एमेज़ॉन ग्राहकों को पैकेज पहुँचाने के लिए 300 से ज्यादा लोगों के साथ साझेदारी की है और उन्हें विकास के अवसर प्रदान किए हैं। एमेज़ॉन इंडिया के पास लगभग 2000 डिलीवरी स्टेशन हैं, जो ‘ओन्ड एंड ऑपरेटेडÓ बाय एमेज़ॉन हैं। इसके अलावा 750 से ज्यादा शहरों में डिलीवरी सर्विस पार्टनर हैं। 2021 में एमेज़ॉन ने भारत में डिलीवरी सर्विस पार्टनर (डीएसपी) प्रोग्राम का अगला चरण लॉन्च किया, जो उभरते हुए उद्यमियों को अपना खुद का डिलीवरी व्यवसाय स्थापित करने और चलाने में मदद करता है, फिर चाहे उन्हें पहले से डिलीवरी का कोई भी अनुभव रहा हो या नहीं।
इच्छुक डिलीवरी सर्विस पार्टनर यहाँ आवेदन करें – https://logistics.amazon.in/

shreekanchanpath 175 # 09 April 2024
दुर्ग जिले के वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से 755 मतदान केंद्रों में रखी जा रही है नजर
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बैल काटकर मांस बेच रहे थे बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी… भेजे गए जेल
ई-ऑफिस का विस्तार : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज
1901 के बाद 2019 भारत के लिए सातवां सबसे गर्म साल रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हनुमान जी को लगाया गया 2700 किलो के रोट का भोग, जानिए कैसे तैयार हुआ यह रोट और क्यों लगाया गया यह भोग
Next Article हरेली त्योहार से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, राजीव युवा मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर पर होंगे आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?