रायपुर। छत्तीसगढ़ में मशहूर कॉमेडियन व यू ट्यूबर देवराज पटेल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि देवराज पटेल सड़क हादसे का शिकार हुए। लाभांडी के पास बाइक पर सवार देवराज पटेल को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई। देवराज पटेल की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल से बुरा लगता है जब कोई ऐसे चला जाता है।

बता दें देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर उनकी फैन फालोइंग लाखों में है। कुछ माह पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से देवराज पटेल की मुलाकात हुई थी। उस समय सीएम के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। छत्तीसगढ़ में दो चीज फेमस हैं एक मैं और एक मोर कका। इस फनी वीडियो को देवराज पटेल ने ही बनाया था। बहरहाल देवराज पटेल की असमय मौत ने उनके फैन्स को रुला दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताई संवेदना
देवराज पटेल की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने देवराज पटेल की अपने साथ वीडियो शेयर कर ट्वीट किया। उन्होंने कहा- “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति:”




