ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त

By Om Prakash Verma
Published: June 25, 2023
Share
वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त
वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त
SHARE

वन विभाग द्वारा जप्त माल का किया जा रहा आंकलन
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकडिय़ों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर वन मंडल की टीम द्वारा भारी मात्रा में साल लकड़ी का अवैध रूप से बिहार के पटना परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की गई है।

वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के मार्ग दर्शन में वन विभाग के संयुक्त दल ने एक साथ बेलग़हना रेंज अंतर्गत भेलवाटिकरी के पास 16 चक्का टाटा वाहन में ताज़ा गीला साल (सरई) 10 नग लकड़ी भरा हुआ एवं 1 नग हाईड्रा मशीन को जप्त किया गया। मौके पर लगभग 30 नग लकड़ी अवैध कटाई कर संग्रहण कर रखा हुआ लावारिश हालात में मिला। जप्त वाहन 16 चक्का वाहन की अनुमानित क़ीमत 50 लाख रूपए, जप्त लकड़ी की क़ीमत 20 लाख रूपए एवं हाईड्रा मशीन की क़ीमत 15 लाख रूपए हैं। जप्त वाहन, हाईड्रा मशीन एवं वनोपज की कुल क़ीमत 85 लाख रूपए आंकी गई। वन विभाग की कार्यवाही अभी जारी है, अभी भी वनकर्मी जप्त लकड़ी का माप-जोख कर रहे हैं।

वन विभाग के टीम ने मौका घटना के समय लकड़ी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर भारतीय वन अधिनियम, छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम, छत्तीसगढ़ ब्यापार विनीयमन अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अभियुक्त मुकेश कुमार पिता परमा सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी खैरा पोस्ट उसरी थाना मेंहदिया जिला अलवर (बिहार), भोला कुमार पिता विनोद पासवान उम्र 18 वर्ष निवासी बेलसार, जिला अलवर (बिहार) के ऊपर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिलासपुर वन मंडल द्वारा आकस्मिक रात्रि गस्त करने हेतु वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार बेलग़हना वन परिक्षेत्र एवं उडऩदस्ता दल रात्रि गश्त कर रहे थे। वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत को 24 जून को मुखबिर से सूचना मिला की भारी मात्रा मे साल लकड़ी का अवैध रूप से अन्य राज्य बिहार पटना परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत द्वारा वन अमला उडऩदस्ता बिलासपुर, बेलग़हना के वन कर्मीयों विगत 5 से 6 दिनों तक लगातार गश्त करने का निर्देशित किया गया। उडऩदस्ता दल एवं बेलगहना रेंज के स्टाफ लगातार रात्रि गस्त कर रहे हैं पल-पल की खबर वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर लेते रहे।

सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौका घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया। लकड़ी के संबंध में वाहन चालक मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा बताया गया की लकड़ी कटाई, लकड़ी परिवहन के संबंध में मेरे पास कोई वैध कागजात नहीं हैं। वाहन चालक ने बताया की वह बिहार से चावल लेकर राजनांदगाव आया हुआ था तो रायपुर ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर द्वारा मुझे बेलग़हना के भेलवाटिकरी में यहां लाकर लकड़ी को लोड करा रहे हैं। वन विभाग की टीम को देख कर लकड़ी मालिक एवं लकड़ी लोड कराने वाला व्यक्ति फरार हो गया।

ये चार आदतें छोड़कर करीब 20 बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित….
नवविवाहिता ने दी जान: जहरीला बीज खाकर मौत को लगाया गले, 20 दिन पहले हुई थी शादी
shreekanchanpath 330 # 13 Sep 2024
वर्ग विशेष को ज्यादा टिकिट देना कांग्रेस को पडेगा भारी
एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल आज बस्तर दौरे पर, ‘गोंचा महापर्व 2023’ में होंगे शामिल… जानिए क्या है गोंचा महापर्व
Next Article पुलिस को मिली सफलता, तेंदुए की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार पुलिस को मिली सफलता, तेंदुए की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?