ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2023
Share
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मन की बात की 102वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो या कठिन से कठिन चुनौती, भारत के लोगों की सामूहिक शक्ति से हर चुनौती का हल निकल जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हमने दो तीन पहले देखा कि देश के पश्चिमी छोर पर चक्रवाती तूफान आया। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश हुईं। साइक्लोन बिपरजॉय ने कच्छ में भारी नुकसान किया लेकिन कच्छ के लोगों ने हिम्मत और तैयारी से इतने खतरनाक तूफान का जिस तरह मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है।

आपदा प्रबंधन में भारत एक बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दशक पहले विनाशकारी भूकंप के बाद कहा जाता था कि कच्छ कभी उठ नहीं पाएगा लेकिन आज वही जिला देश के तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि साइक्लोन बिपरजॉय ने जो तबाही मचाई है, उससे भी कच्छ के लोग बहुत जल्द उभर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वह आज एक उदाहरण बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है प्रकृति का संरक्षण। मानसून के समय में तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कैच द रेन जैसे अभियानों के जरिए इस दिशा में सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।

जल संरक्षण का दिया संदेश
प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण करने की भी अपील की और यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि तुलसीराम जी गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से ज्यादा तालाब बनवा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने हापुड़ जिले में एक विलुप्त नदी को पुनर्जीवित करने की भी बात बताई और बताया कि काफी समय पहले नीम नाम की एक नदी हुआ करती थी, जो समय के साथ लुप्त हो गई लेकिन लोगों ने इसे फिर से जीवित करने की ठानी और सामूहिक प्रयास से नीम नदी फिर से जीवंत होने लगी है। नदी के उद्गम स्थल अमृत सरोवर को भी विकसित किया जा रहा है।

शिवाजी महाराज को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि नदी, नहर और सरोवर सिर्फ जल स्त्रोत नहीं हैं बल्कि इनमें जीवन के रंग और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र में सालों के इंतजार के बाद निलवांडे बांध का काम पूरा हो रहा है। कुछ दिन पहले जब कैनाल में टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा गया तो कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के साथ ही उनकी प्रशासनिक क्षमता की भी तारीफ की। खासकर जल प्रबंधन और नौसेना को लेकर शिवाजी महाराज ने ऐतिहासिक काम किए, उनके बनाए जलदुर्ग आज भी समंदर के बीच शान से खड़े हैं। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसे एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प का जिक्र किया और बताया कि 10 लाख टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इसके बाद पीएम मोदी ने जापान की तकनीक मियावाकी के बारे में बताया, जिसकी मदद से उपजाऊ मिट्टी ना होने के बावजूद इलाके को हरा-भरा बनाया जा सकता है।

देश पर इमरजेंसी थोपी गई
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। 25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते, जब देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। वह भारत के इतिहास का काला दौर था। पीएम मोदी ने कहा कि उस दौरान कई किताबें लिखी गईं, मैंने भी उस दौर पर ‘संघर्ष में गुजरातÓ नाम से एक किताब लिखी है। टॉर्चर ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स इन इंडिया नामक किताब में उस दौर में लोकतंत्र के रखवालों से क्रूरतम व्यवहार कर रही थी।

वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने विकसित किए जा रहे ‘कृष्ण-कुंज’ : भूपेश बघेल
असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश, घेरा खुर्सीपार थाना
CG News : निर्माणाधीन टंकी से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, रात में सोने के लिए चढ़ा सुबह मिली लाश
महिला थाने के काउंसलर का काटा गला, दो नाबालिग सहित 3 लोगों ने किया हमला…
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी, संग्रहालय निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, 43 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स सफल, हैदराबाद के रेड्‌डी ने किया टॉप
Next Article नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग Earthquake: 24 घंटों में 6 बार कांपी धरती, दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, जान-माल की कोई हानि नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?