ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर

By Om Prakash Verma
Published: June 14, 2023
Share
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी 'डॉक्टर तुमचो दुआर', दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी 'डॉक्टर तुमचो दुआर', दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर
SHARE

घर पर ही नि:शुल्क उपचार मिलने से ग्रामीणों में खुशी
पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जिला प्रशासन की हो रही सराहना
मुख्यमंत्री बघेल ने कोण्डागांव में की थी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ अभियान की शुरूआत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कोण्डागांव जिले के बेड़मा प्रवास के दौरान ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ अभियान की शुरूआत की थी। अभियान अपने उद्देश्य के अनुरूप सफल हो रहा है और दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं एक फोन कॉल के माध्यम से पहुंच रही हैं। जनजातीय बहुल सुदूर गांवों में घर पर ही डॉक्टरों की सेवा मिलने से लोग बहुत खुश है और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना भी कर रहे है।

दुर्गम इलाकों में जरूरतमंद ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन कोण्डागांव की इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पिछले हफ्ते ही शुरू किए गए इस अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से दूरस्थ इलाकों के मरीजों को समय पर प्रशिक्षित चिकित्सकों की घर पहुंच सुविधा मिल रही है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ जरूरतमंद मरीज के घर पहुंचकर नि:शुल्क जांच, उपचार और दवाईयां दे रहे हैं। मरीज की बीमारी और उसकी स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए टीम बेहतर इलाज के लिए रिफर भी करती है। विशेष रूप से उम्रदराज और आने-जाने में असमर्थ मरीजों को इसका बड़ा फायदा मिला है।

डॉक्टर तुमचो दुआर परियोजना को जिले के दो ब्लॉक बड़ेराजपुर एवं फरसगांव के पहुंचविहीन क्षेत्रों को ध्यान में रखकर पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रारंभ किया गया है। डॉक्टर तुमचो द्वार के माध्यम से दोनों विकासखंडों के बड़ेडोंगर, आलोर, फुपगांव, कबोंगा, कुम्हारबडग़ांव, लंजोड़ा, कोकोड़ा जुगानार, बीरापारा, पेण्ड्रावन, खलारी, खरगांव, बालेंगा, सलना इत्यादि गांवों के मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगा है।

डॉक्टर तुमचो दुआर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे क्रियाशील है। इसके माध्यम से पहुंचविहीन ग्रामों के मरीज सीधे संपर्क कर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते है। कॉल प्राप्त होते ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ मरीज के घर पहुंचकर उसका इलाज करती है।

Corona in China: कई देशों की कार्रवाई से बौखलाया चीन, यात्रियों पर दी प्रतिबंध लगाने की धमकी
संजय राउत ने ‘लव जिहाद’ को बताया बंगाल चुनाव का मुद्दा, बोले- पहले नीतीश बिहार में लागू करें फिर महाराष्ट्र के बारे में शिवसेना सोचेगी
इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री के लिए नोटिफिकेशन जारी, तीन जनवरी से कर सकते हैं आवेदन
ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे रक्षा सूत्र में बंधे सीएम साय हाथ, सभी को दी शुभकामनाएं
51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व
Next Article थोड़ी राहत: तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश, कई स्थानों पर गिरे पेड़ और होर्डिंग्स थोड़ी राहत: तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश, कई स्थानों पर गिरे पेड़ और होर्डिंग्स

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?