ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दंतेवाड़ा में पकड़ाया नक्सलियों का सप्लाई चेन, दो-दो हजार के नोटों के साथ मिले कई सामान… तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दंतेवाड़ा में पकड़ाया नक्सलियों का सप्लाई चेन, दो-दो हजार के नोटों के साथ मिले कई सामान… तीन गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 12, 2023
Share
नक्सलियों का सप्लाई चेन, तीन आरोपी गिरफ्तार
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पर पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई चेन को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से दो-दो हजार रुपए के नोट, बिना नंबर की बाइक सहित एक लाख आठ हजार रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों यह सारा सामान लेकर नक्सलियों को पहुंचाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाए जाने वाले शहीदी सप्ताह के लिए सामान मंगवाया है। यह सारा सामान सहयोगी नक्सली मल्लेश तक पहुंचाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने गीदम-बीजापुर नेशनल हाईवे स्थित बीआरओ. चौक कारली के पास जांच शुरू की। यहां हर आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही थी। इस बीच गीदम की ओर से एक काले रंग की बिना नम्बर की बाइक पर तीन लोग सफेद बोरे में सामान लेकर बीजापुर की ओर जाते दिखे।

पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे तेजी से भागने लगे। कुछ दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना-अपना नाम गीदम निवासी विकेश उर्फ विक्की गोयल, भैरमगढ़ निवासी बलराम तामों और सुमित दीक्षित उर्फ छोटू बताया। पुलिस ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें से नक्सल सामग्री बरामद हुई। वहीं विक्की गोयल के पास नक्सलियों का भेजा पत्र मिला। जिसमें सामान खरीदने के लिए दो लाख रुपये भेजने सहित अन्य बातें लिखी थीं।

मौके से पुलिस ने तीनों के पास से 2000-2000 रूपये के 50 नोट और शेष चिल्हर कुल एक लाख आठ सौ साठ रुपए बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नक्सली मल्लेश ने 2000-2000 रूपए के 100 नोट देकर नई बाइक और सामान मंगाया था। उसमें से 94500 रूपये से जय-विजय आटोमोबाइल्स शो-रूम दन्तेवाड़ा से बाइक और 4640 रूपये से आवश्यक सामान खरीदकर मल्लेश के पास पहुंचाने के लिए जा रहे थे। बचे रुपए ही उनके पास रखे हुए थे। पुलिस ने तीनों के पास से रुपए व सारा सामान जब्त कर लिया है।

जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी लानेे के निर्देश, कलेक्टर ने समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया
कटघोरा में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त, अन्य के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
लॉक डाउन में भी घरेलू बिजली बिल रहेगा सामान्य… रीडिंग न होने के कारण औसत बिल दिया जाएगा उपभोक्ताओं को
Bhilai Breaking : पॉलिसी के नाम पर डॉक्टर को लगाया लाखों का चूना, पुरानी पॉलिसी के रुपए निकालने का दिया था झांसा
सरकार परेशान: महिला आईएएस अफसर की मनमानी, पांच साल बीतने पर भी नहीं लौटीं, जाने क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महर्षि वाल्मिकी ने मन के शुद्धिकरण का कार्य किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महर्षि वाल्मिकी ने मन के शुद्धिकरण का कार्य किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article समर वेकेशन खत्म, हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई आज से शुरू, लंबित मामलों को निपटाने बनी स्पेशल बेंच समर वेकेशन खत्म, हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई आज से शुरू, लंबित मामलों को निपटाने बनी स्पेशल बेंच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?