ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेम्बर भवन में ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला, चेम्बर पदाधिकारियों के साथ संघ प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

चेम्बर भवन में ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला, चेम्बर पदाधिकारियों के साथ संघ प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

By Mohan Rao
Published: June 10, 2023
Share
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स की ऊर्जा संरक्षण दिवस पर योग कार्यशाला
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शनिवार को चेम्बर कार्यालय में ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग गुरु नेहा श्रीवास्तव ने योग से जुड़ी साधनाओं, आसनों तथा योग की बारीकियों को विस्तार से बताया।  योग कार्यशाला का सुबह 7 से 9 बजे तक  चेंबर मंत्री संदीप शर्मा एवं चेंबर सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा  के सानिध्य में संपन्न हुई।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊर्जा संचारण दिवस व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा के संचार के लिए इस योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे चेम्बर पदाधिकारी और संघों के प्रतिनिधियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। 85 वर्षीय ऊर्जावान ठाकुर गौतम सिंह ने लगातार 10 मिनट तक शीर्षासन किया एवं उपस्थित योग साधकों को भी इस प्रकार का योग करने के लिए प्रेरित किया।

चेंबर महामंत्री अजय भसीन ने आगे कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त व्यापारी एवं आमजन यह शपथ लें कि अपने जीवन में योग को अपनाकर एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व ऊर्जा संचारण दिवस के रूप में योग शिविर के माध्यम से पूरे प्रदेश  में योग की महत्ता का संदेश देना चाहते हैं।

योग शिविर में योग गुरु नेहा श्रीवास्तव ने योग द्वारा कैसे खुद को स्वस्थ रखें कैसे मन को शांत रखें इसके बारे में जानकारी दी। ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला की शुरुआत जुंबा नृत्य से शुरू की गई तत्पश्चात योगाभ्यास किया गया जिसकी शुरुआत त्राटक से की गई यह ध्यान की एक विधि है जिसमें किसी वाह्य वस्तु को टकटकी लगाकर देखा जाता है। इसके लिए त्राटक केंद्र को अपने से लगभग 3 फीट की दूरी पर अपनी आंखों के बराबर स्तर पर रखकर उसे सामान्य तरीके से लगातार बिना पलक झपकाए जितनी देर तक देख सकें देखें। मन में कोई विचार न आने दें। धीरे धीरे मन शांत होने लगता है। योगाभ्यास में आगे चक्रासन, पर्वतासन एवं प्राणायाम भी कराया गया। योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम के अगली कड़ी में लोगों का डाइट कैसा हो इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में असीम सहगल ने बताया कि आज के इस भागमभाग भरी जिंदगी में इंसान अपने भोजन आहार(डाइट) को दरकिनार कर देता है जो भविष्य में होने वाले बीमारियों का मुख्य कारण है। इसलिए यदि हमें हमेशा फिट रहने के लिए योग के साथ साथ एक संतुलित डाइट की भी आवश्यकता होती है। योग शिविर में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला चेम्बर, युवा चेम्बर एवं अन्य संघों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर राजेश शर्मा, शंकर सचदेव, आशीष कुशवाहा, ठाकुर गौतम सिंह व दिलीप इसरानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

TATA Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रोड एक्सीडेंट में मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर
ठाकरे सरकार संकट में? : महाराष्ट्र के 25 कांग्रेस विधायकों के तेवर बागी, पार्टी के मंत्रियों द्वारा उपेक्षा से खफा, सोनिया गांधी से मांगा वक्त
Big Breking_: नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी का छापा, सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद नया ऐक्शन
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fraud : सरकारी नौकरी के नाम पर महिला से 6 लाख की ठगी, शातिर ने तीन विभागों का दिखाया था नियुक्ति आदेश
Next Article Dantewada : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, दो लोगों की दबकर हो गई मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?