पोरबंदर (एजेंसी)। गुजरात में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने पोरबंदर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। ATS ने इससे जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पकड़े गए संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन (ISIS) के संपर्क में थे। गिरफ्तार संदिग्धों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। एटीएस ने इनके पास से कई प्रतिबंधित चीजें जब्त की हैं।

बता दें, कई दिनों से आतंकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से एटीएस की एक विशेष टीम सक्रिय थी। एटीएस के अधिकारी ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इनके संपर्क में कोई स्थानीय व्यक्ति भी था। गुजरात में ये कब से रह रहे थे। इनका लक्ष्य क्या था। बता दें, विदेशी नागरिक किस देश का रहने वाला है, अफसरों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। जल्द इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।




