ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के रिखी का समूह गणतंत्र दिवस परेड में होगा शामिल, दिल्ली में करेंगे परफार्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के रिखी का समूह गणतंत्र दिवस परेड में होगा शामिल, दिल्ली में करेंगे परफार्म

By Mohan Rao
Published: January 13, 2025
Share
गणतंत्र दिवस परेड़ में शामिल होगा रिखी का समूह
SHARE

24 से 27 जनवरी तक देश-विदेश के वीवीआई व आम जनता के समक्ष होगी प्रस्तुतियां

भिलाई। प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनका समूह इस साल राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी नई दिल्ली में लोकनृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक राज्य से सिर्फ एक-एक कला दल को अवसर मिलता है। जिसमें संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इस बार रिखी क्षत्रिय के समूह लोकरागिनी मरोदा सेक्टर भिलाई को भेजा है। रिखी क्षत्रिय ने बताया कि 24 जनवरी से 27 जनवरी तक राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह और भारत पर्व का आयोजन लाल किले में होगा। जिसमें देश-विदेश के अतिविशिष्ट मेहमानों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी सांस्कृतिक कार्यक्रम अलग-अलग दिन होंगे।

यहां रिखी और उनका समूह विविध छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों की प्रस्तुति देगा। इनमें आदिवासी नृत्य–गौर शिकार नृत्य, बैगा करमा नृत्य,ठिसकी नृत्य,माड़ी करमा नृत्य एवं मांदरी नृत्य बस्तर, कवर्धा जिला, सरगुजा जिला दंतेवाडा जिला, कांकेर जिला आदि जिले के आदिवासियों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाऐगी साथ में छत्तीसगढ के बारामासी गीत नृत्य एवं झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।

रिखी क्षत्रिय ने बताया कि 25 कलाकारों का समूह 23 जनवरी को नई दिल्ली के लिए रवाना होगा। फिलहाल सभी कलाकार छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों की तैयारी कर रहे हैं। इस समूह में रिखी क्षत्रिय के साथ कुलदीप, पारस, संजीव, प्रदीप, नवीन, प्रमोद, भीमेश,जया लक्ष्मी, लीना, तुलेश्वरी, नेहा देवांगन, प्रियका, हेमा, ओमेश्वरी, गीतांजलि, राम कुमार पाटिल, डोरेलाल, उग्रसेन, राजेश, अजित, सुनील, शिवम, वेन और चंचल शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन
Breaking News : सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार का तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा डीए, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ
दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाकर बदलाव ला रही हैं रिंगो कश्यप
सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण
हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़तोड़, इलाके में तनाव; जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 100 किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ाए, ओड़िशा से लेकर जशपुर के रास्ते जा रहे थे यूपी
Next Article छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?