ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या, तीन दिन पहले सड़क पर मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या, तीन दिन पहले सड़क पर मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 9, 2023
Share
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लव ट्रांयगल के चक्कर में प्रेमी की हत्या कर दी गई। सनकी आशिक ने लड़की के दूसरे प्रेमी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को अगवा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद अधमरे युवक को सड़क पर फेंक कर चला गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बता दें  बिलासपुर-रायपुर रोड पर 6 जून की दोपहर करीब 3-4 बजे 20 वर्षीय एक युवक का शव मिला था। युवक की शिनाख्त अंबिकापुर के लखनपुर निवासी यश साहू (19) के रूप में हुई। वह बिलासपुर आईएएस की कोचिंग करने आया था और मंगला चौक के पास दिल्ली आईएएस एकेडमी में एडमिशन लिया था। वहीं चंद्र विहार कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान कोचिंग के आसपास कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने चकरभाठा निवासी आरोपी राहुल नामदेव उर्फ बुटिया (19), विनय सांडिल्य (19) और उमेश वर्मा (23) को गिरफ्तार किया। राहुल इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से राहुल नामदेव एक तरफा प्यार करता था। जबकी लड़की अक्सर यश साहू के साथ देखी जाती थी।  इस बात से राहुल काफी नाराज रहता था और उसने यश को धमकी भी दी थी। घटना वाले दिन राहुल कोचिंग के बाहर पहुंचा जहां यश और लड़की बात कर रहे थे। यह देखकर राहुल भड़क गया।

इसके बाद यश साहू को राहुल ने उसे मारने की साजिश रची। इसके लिए यश को कोचिंग बुलाया और फिर वहां से स्कूटी पर बिठाकर मारते हुए चकरभाठा ले गया। नयापारा के एक बंद ढाबे में यश की बेरहमी से पिटाई की। अपने साथियों विनय और उमेश वर्मा को भी लाठी-डंडे लेकर बुलाया। तीनों ने उसे लाठी-डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब राहुल को लगा कि यश मर जाएगा तो अधमरी हालत में हाईकोर्ट मोड़ के पास ले गया और वहां एक ऑटो में बिठाकर भाग निकला। शुक्रवार को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री साय ने दी जिले को 24 नए छात्रावास भवनों की बड़ी सौगात, 41 करोड़ 59 लाख रुपए की दी मंजूरी
सीएम साय ने जशपुर में मनाई होली, पत्नी के साथ सनातन समाज के अनुष्ठान में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
सियासी संकट : सरकार और पार्टी बचाने की आखिरी कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री, कहा- बगावत के पीछे भाजपा
कांग्रेस के अधिवेशन में सोने की माला से स्वागत! भाजपा के तंज पर सीएम बघेल का पलटवार… ट्वीट कर दिया जवाब
Big Breaking: रिसाली निगम के पार्षद के खिलाफ कर्मचारियों ने दर्ज कराई FIR, दफ्तर में घुसकर कर्मियों से दुर्व्यवहार, अब बर्खास्तगी की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, बुजुर्गों के बीच काटा केक
Next Article दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स 10 जून को करेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराईड, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?