ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 की उम्र में शिल्पा को मिला था पहला विज्ञापन, एक्ट्रेस ने ‘Baazigar’ से जीती थी अभिनय की बाजी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

16 की उम्र में शिल्पा को मिला था पहला विज्ञापन, एक्ट्रेस ने ‘Baazigar’ से जीती थी अभिनय की बाजी

By Sonu Sahu Published June 8, 2023
Share
SHARE

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां होती हैं, जो अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। हिंदी सिनेमा में एंट्री लेकर फैंस को अपने एक्टिंग से कायल कर देना कोई मामूली बात नहीं होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म से ऑडियंस को न केवल अपना दीवाना बनाया बल्कि अपनी फिटनेस से दर्शकों को मोटिवेट भी किया है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म आठ जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में हुआ था। शिल्पा दो बच्चों की मां हैं। इस उम्र में भी शिल्पा इतनी ज्यादा फिट और ग्लैमरस हैं कि वह अक्सर अपने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। आज शिल्पा जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत एक बहुत ही छोटे से विज्ञापन से की थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने सेकंड लीड के तौर पर बॉलीवुड फिल्म में कदम रखा था। उस समय शिल्पा महज 16 साल की थीं। इस विज्ञापन के बाद शिल्पा ने उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए और एक लंबे संघर्ष के बाद अभिनेत्री ने साल 1993 में शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘बाजीगरÓ से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में शिल्पा को बहुत छोटा सा रोल मिला था, लेकिन अपने अभिनय वह सबका ध्यान खींचने में कामयाब हुई थीं।

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री अपने योगा के वीडियोज साझा करती रहती हैं। फैंस भी शिल्पा को काफी फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सबको योगा सिखाने वाली शिल्पा खुद एक चीज से बहुत डरती हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें ड्राइविंग से काफी डर लगता है। इसलिए वह अपने साथ ड्राइवर लेकर जाती हैं।

आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा का कोई जोड़ नहीं है। अभिनेत्री अपने फैशन सेंस से कई यंग एकट्रेसेस को मात देती हैं। अभिनेत्री कुछ समय तक फिल्मों से किनारा कर लिया था, लेकिन फिल्म हंगामा से उन्होंने दोबारा बॉलीवुड में कदम रखा। अब शिल्पा रिएलिटी शोज जज करती नजर आती हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Sonu Sahu June 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 235 # 08 June 2023
Next Article केन्द्र ने बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी : सीएम बघेल बोले- किसानों के साथ नाइंसाफी, बेहतर बढ़ोत्तरी की थी उम्मीद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?