ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार, मासूम को पीटते वायरल हुआ था वीडियो… अफसर भी सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार, मासूम को पीटते वायरल हुआ था वीडियो… अफसर भी सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: June 5, 2023
Share
दत्तक ग्रहण केन्द्र की प्रोजेक्ट मैनेजर सीमा द्विवेदी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
SHARE

कांकेर Kanker. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित शिवनगर दत्तक केन्द्र की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दत्तक केन्द्र के बच्चों को पीटते प्रोग्राम मैनेजर का वीडियो वायरल हुआ था इसके बाद यह मामला संज्ञान में आया। इस मामले में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कड़ी कार्रवाई की और उनके निर्देश पर न सिर्फ प्रोग्राम मैनेजर पर एफआईआ हुई बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

आरोपी सीमा द्विवेदी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलवा तत्कालीन महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बाल विकास अधिकारी का साथ देने तथा साक्ष्य छिपाने के लिए बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

दत्तक ग्रहण केन्द्र में बच्ची को बेदर्दी से पीटती प्रोजेक्ट मैनेजर सीमा द्विवेदी

वीडियों में दिखी थी मासूम से क्रूरता
बता दें दत्तक ग्रहण केन्द्र का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार से यहां की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी बच्ची को पीट रही थी। उसने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया, एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है। इस बीच दो आया वहां से गुजरती हैं लेकिन वह दोनों की बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को नहीं रोकती। बताया जा रहा है इस केन्द्र में यह रोज की बात है।

इस पूरे मामले में एक और हैरान करने वाली जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम मैनेजर का प्रेमी है, जो अक्सर रात में पहुंचता है। बच्चों के इस दत्तक केन्द्र में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी है इसके बाद भी उसका प्रेमी पहुंचता है। प्रेमी से विवाद होता है तो उसका गुस्सा प्रोग्राम मैनेजर बच्चों पर निकालती हैं। यहां के मासूम बच्चे महीनों से इसकी प्रताड़ना सह रहे हैं। यह भी पता चला है कि बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को विरोध करने पर 8 कर्मचारियों को केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दत्तक केन्द्र में सीसी टीवी कैमरे में लगाए गए हैं जिन्हें में रात में बंद करने की भी बात सामने आई है। इस पूरे मामले की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी रहे सीएस मिश्रा तक भी पहुंचा लेकिन उन्होंने मामला दबा दिया।

कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
दो माह में यातायात विभाग ने 50 लाख से ज्यादा का किया जुर्माना, 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री बघेल विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 216 नए मामले, एक की मौत, अब राज्य में 1961 सक्रिय केस
पिता के सामने दो बेटियों ने तोड़ दिया दम, गहरी नींद में सोते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि सदमे में है पूरा परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चदुलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी, रोज 250-300 मरीजों को मिल रहा चिकित्सकीय लाभ चदुलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी, रोज 250-300 मरीजों को मिल रहा चिकित्सकीय लाभ
Next Article CG accident : ऊंचाई से खेत में गिरी कार, शिक्षक की दबने से हुई मौत… छुट्टियों में आए थे अपने घर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?