ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में सुपारी किलिंग : ऑनलाइन सट्टे के 30 लाख वसूलने खाईवाल की अपहरण के बाद हत्या…. ऐसे खुला मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में सुपारी किलिंग : ऑनलाइन सट्टे के 30 लाख वसूलने खाईवाल की अपहरण के बाद हत्या…. ऐसे खुला मामला

By Mohan Rao
Published: June 3, 2023
Share
तालाब के पास पुलिस व लोगों की भीड़
SHARE

भिलाई। ऑनलाइन सट्टे की रकम वसूली के लिए अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खाईवाल ओम प्रकाश साहू ऑन लाइन सट्टा का कारोबार चलाता था। दो दिन पहले उसका अपहरण किया गया और हत्या कर शव का अखलोरडीह तालाब में फेंक दिया गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद एक एक कर मामला खुला।

दरअसल यह पूरा मामला ऑन लाइल सट्टा से जुड़ा हुआ है। ग्राम ढौर जामुल निवासी सट्टाखाईवाल ओम प्रकाश साहू (43) सट्‌टा खिलाने का काम करता था। ओम प्रकाश ऑनलाइन सट्टा में 30 लाख रुपए घाटे में चल रहा था। ऐप संचालक लगातार ओम प्रकाश से रिकवरी के लिए संपर्क कर रहा था लेकिन वह रुपए नहीं लौटा रहा था। बताया जा रहा है कि इसके कारण विदेश से ओम प्रकाश को मारने की सुपारी दी गई।

पुरानी भिलाई पुलिस के अनुसार 31 मई की शाम को मृतक ओम प्रकाश को उसके साथी ने फ़ोन करके उम्दा रोड भिलाई तीन स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया l ओमप्रकाश अपने स्कुटी से लगभग शाम 8 बजे पहुंचाl उस घर में विकास तिवारी  व उसके साथी मौजूद थे l यहां पर पहले से खाने पीने की व्यवस्था करके रखा गया था। ओमप्रकाश के साथ मिलकर सभी ने शराब पी और उसके बाद पैसे के लेनदेन की बात को लेकर ओमप्रकाश और उसके साथीयों का विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर विकास तिवारी और उसके साथियों ने रात्रि लगभग 10 बजे ओमप्रकाश का गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद रात 11:30 बजे  डेडबॉडी को छिपाने के लिए बोरे में भरकर स्कूटी के सामने डालकर अकलोरडीह में मुरुम खदान से बने तालाब में स्कूटी में बांध कर फेंक दिया। डेडबॉडी को पानी में फेंकने से पहले आरोपियों ने ओमप्रकाश का मोबाइल रख लिया और वहां से निकल गए। दूसरे दिन 1 जून को सुबह आरोपियों ने ओमप्रकाश की पत्नी को फ़ोन कर पैसे की मांग की। ओमप्रकाश के मोबाइल से फ़ोन आने की सूचना ओम प्रकाश की पत्नी ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय ने ACCU व थाना के सभी अधिकारीयों को ओमप्रकाश एवं आरोपियों की पता तलाश के लिए तत्काल निर्देशित किया गया था। प्रकरण में आशीष तिवारी (34) निवासी हाल मुक़ाम जामुल मूल निवासी देवतलाब रीवा मप्र को हिरासत में ले लिया गयाl हिरासत में लिए आरोपी से पूछताछ में पूरा मामला खुला और मुरुम खदान के तालाब से शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनो पूर्व में जेल में बंद थे जहां पर इनका पहचान हुआ था । मृतक NDPS तथा आरोपी लूट के प्रकरण में जेल में थे।

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार
Cg Big News: राजद्रोह मामले में जीपी सिंह को बड़ी राहत, आईपीएस के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें रद्द
वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में किया जेड मोड टनल का उद्घाटन, मिलेगी ऑल वेदर कनेक्टिविटी
तेजी से पटरी पर लौटेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी, आरोपी सहित उसके बच्चे गिरफ्तार स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी, आरोपी सहित उसके बच्चे गिरफ्तार
Next Article फ्री फायर के प्यार में रफूचक्कर: घर से 1 लाख लेकर फरार लड़की त्रिपुरा में बांग्लादेश के बॉर्डर पर मिली, एक महीने से थी लापता फ्री फायर के प्यार में रफूचक्कर: घर से 1 लाख लेकर फरार लड़की त्रिपुरा में बांग्लादेश के बॉर्डर पर मिली, एक महीने से थी लापता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?