ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा दुनिया का सबसे छोटा हिरण, ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर… जानिए इसकी खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा दुनिया का सबसे छोटा हिरण, ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर… जानिए इसकी खासियत

By Mohan Rao
Published: May 30, 2023
Share
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा दुर्लभ माउस डियर
SHARE

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का सबसे छोटा हिरण देखा गया है। राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाती माउस डियर की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा इसकी तस्वीर जारी की गई है। तस्वीर में दिख रहा है कि किस प्रकार छोटा हिरण विचरण कर रहा है।

बता दें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा लगातार वन्यजीवो के संरक्षण के दिशा में कार्य करने से  दुर्लभ प्रजातियों का रहवास सुरक्षित हुआ है। राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं को पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया गया है जिससे लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग कर वन्यजीवों के रहवास का संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय उद्यान से लगे ग्रामीणों की संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित होने से वन्य प्राणियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

जानिए क्या है माउस डियर खास बातें
भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है। भारतीय माउस डियर रहवास विशेष रूप से घने झाड़ियों वालो नमी वाले जंगलों में होता है। माउस डियर में चूहे- सुअर और हिरण के रूप का मिश्रण दिखाई देता है। इसे बिना सींग वाला हिरण भी कहा जाता है। माउस डियर का व्यवहार शर्मीला होता है और यह अक्सर रात के समय ही विचरण करता है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर ने बताया कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ऐसे वन्यजीव के लिए उपयुक्त रहवास होने से और राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण हेतु लगातार  चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के कारण माउस डियर जैसे दुर्लभ प्रजातियों की वापसी देखी जा रही है। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार की वन्यजीव संरक्षण का पॉलिसी का परिणाम है कि माउस डियर जैसी प्रजाति हमें देखने को मिल रही है।

Big Breaking : स्मृति नगर में कांच तोड़कर शोरूम में घुसी कार, बाल-बाल बचे शोरूम के कर्मी… देखें लाइव वीडियो
यूपी में दो भाइयों की हत्या : पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद का किया एनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस अफसर को भी लगी गोली
दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत
राजनांदगांव सीमा से सटे बालाघाट में नक्सलियों से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़…. दो इनामी महिला नक्सली ढ़ेर
अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 226 # 30 May 2023
Next Article CG Breaking : रायपुर पुलिस के हाथ लगा नाइजीरिया का बदमाश, सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को बनाता था शिकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?