ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी… पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी… पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

By Mohan Rao
Published: May 30, 2023
Share
शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
SHARE

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सिरफिरे आशिक ने शोले वाले वीरू के जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा किया। अपनी प्रेमिका से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों ने युवक के पानी टंकी पर चढऩे की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर युवक को नीचे उतारा। युवक के टंकी से नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे हिरासत में ले लिया।

मामला बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़ चिरगा का है। बतौली अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी युवक श्याम लाल कोरवा का पहाड़ चिरगा निवासी युवती से प्रेम संबंध है। सोमवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्राम पहाड़चिरगा पहुंचा था। वहां उसका प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह पहाड़चिरगा में पानी सप्लाई के लिए बने हाईराइज पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक को पानी टंकी पर चढ़ा देख लोग सकते में आ गए। इसकी सूचना डायल 12 को दी गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम एवं लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की। युवक फिल्म शोले के वीरू की तरह टंकी से कूद जाने की धमकी दे रहा था। पुलिस की टीम ने युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया। प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवक टंकी से कूदने की धमकी देता रहा। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस एवं प्रेमिका की समझाने के बाद युवक पानी टंकी से उतरने के लिए तैयार हुआ। युवक के पानी टंकी से उतरने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

Death of 18 Children: कफ सिरप निर्माता कंपनी ने बंद किया उत्पादन, जांच जारी
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
मार्वल फैंस की खुशी हुई दोगुनी, भारत में पहले रिलीज होगी स्पाइडरमैन- नो वे होम…
कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक…. 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी
फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गाय से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला हसन खान गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने भेजा जेल
Next Article पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?