ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: 15 साल में कंडम करने का नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

Gustakhi Maaf: 15 साल में कंडम करने का नियम

By Om Prakash Verma
Published: May 29, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में सरकारी गाडिय़ों की नीलामी होनी है। सरकारी महकमा इन गाडिय़ों की नीलामी यह कहकर कर रहा है कि इन गाडिय़ों को सरकारी पंजीयन क्रमांक से नहीं चलाया जा सकता। हकीकत भी यही है कि 15 साल में किसी भी गाड़ी का पंजीयन स्वयमेव रद हो जाता है। इसके बाद दोबारा रोडटैक्स के साथ वाहन का पंजीयन कराना होता है। नीलामी की शर्तों में कहा गया कि क्रेता को इनका पंजीयन अपने नाम से कराना होगा। पर एक नियम इसके आड़े आ रहा है। 16 जनवरी 2023 को राजपत्र में प्रकाशित नियमों के बाद अब 15 साल पुरानी गाडिय़ां स्क्रैप मानी जाएंगी। इनकी नीलामी स्क्रैप के रूप में ही की जानी है। ऐसा नहीं है कि सरकारी विभागों को इसकी जानकारी नहीं है। सरकारी दफ्तरों में इसकी खूब चर्चा होती है। दरअसल, यह मामला जागरूकता का है ही नहीं। इसे हम नए दौर का कोढिय़ापना कह सकते हैं। हम इतने अलाल हो चुके हैं कि सब्जी-भाजी तक का हिसाब नहीं लगाना चाहते। कचहरियों में अब पूरा-पूरा आवेदन टाइप नहीं होता. वहां भी कम्प्यूटर ने लोगों को कोढिय़ा बना रखा है। फार्मेट निकालो, उसे भरो और प्रिंटआउट निकाल लो। यही हाल गैर सरकारी संगठनों का है. इनमें से 100 संगठनों के बाईलॉज उठा लें तो उनमें से 90 एक दूसरे की कापी मिलेंगे। केवल नाम बदला हुआ होगा। कम्प्यूटर का कॉपी पेस्ट फार्मूला लोगों से उनकी मौलिकता छीन रहा है। जब नीलामी का इश्तहार छापने की नौबत आई होगी तो पुराना इश्तहार निकालकर उसी में आवश्यक संशोधन कर लिया गया होगा। किसी ने नियम एवं शर्तों को देखने की जरूरत तक नहीं समझी होगी। यही कारण है कि अब सरकारी विभाग की खिल्लियां उड़ रही है। आरोप यह भी लग सकता है कि उसने नीलामी में ज्यादा रकम हासिल करने के लिए जानबूझकर ऐसे इशारे किये कि क्रेता को लगे कि इन गाडिय़ों को वह चला भी सकता है। आरटीओ में दोबारा पंजीयन की नौबत तो तभी आएगी जब वह नीलामी में वाहन खरीद चुका होगा। अब जब वाहन गले पड़ ही चुका होगा तो या तो उसे वह गांव में बेच आएगा या फिर कबाड़ी को बेचकर गम खा लेगा। वैसे केन्द्र सरकार इतनी बड़ी संख्या में गाडिय़ों को कबाड़ घोषित तो करवा रही है पर उसकी कोई ठोस स्क्रैप पॉलिसी सामने आना अभी बाकी है। इधर पुलिस ने कबाडिय़ों का जीना हराम कर रखा है। आखिर ये कबाड़ जाए तो जाए कहां। इन्हें रीसाइकल कौन करेगा। यदि रीसाइकल नहीं किया गया तो देश तो कबाड़ का ढेर बन कर रह जाएगा। रेलवे की ही संपत्ति को लें तो आज भी पटरियां के किनारे भारी मात्रा में रेल की उखाड़ी गई पटरियां, वैगन और डिब्बे पड़े-पड़े सड़ रहे हैं। सरकार की गरज नई गाडिय़ां बेचने तक सीमित है। इससे तगड़ा राजस्व जो मिलता है। नई गाडिय़ां जो आ रही हैं, वो 5 साल में खुद-ब-खुद कंडन हो जाती हैं।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार: 10 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित…. चार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
World Cup की दीवानगी : दिल्ली से अहमदाबाद का फ्लाइट टिकट इनता… घूम आएंगे पेरिस
शिक्षक-छात्र एक कुम्हार और मिट्टी के समान, जैसा ढाला जाए वैसा ही बनेगा-ताम्रध्वज साहू
भिलाई में ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल… कई यात्री घायल
Breaking News : दुर्ग में देर रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, 6 संदेही हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाखों लीटर पानी की बर्बादी से गांव वालों के सूख रहे गले, गड्ढों के पानी से प्यास बुझा रहे लोग लाखों लीटर पानी की बर्बादी से गांव वालों के सूख रहे गले, गड्ढों के पानी से प्यास बुझा रहे लोग
Next Article क्रेडा के ट्रेनर ने एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर भिलाई के इंजीनियरों को दिया प्रशिक्षण, सीखेंगे एनर्जी सेविंग के टिप्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?