जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने देवर के साथ अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए सगे बेटे की हत्या कर दी। देवर के साथ मिलकर बेटे की पहले हत्या की और उसके बाद शव के हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा द। एक माह बाद शव पुलिस के हाथ लगा। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र का है। मुड़पार गांव निवासी द्वासा बाई धीवर ने 14 अप्रैल को चौकी पहुंचकर बताया कि उसका बेटा विशेष (15) लापता है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लगातार खोजबीन करने के बाद पुलिस प्रार्थिया द्वासा बाई के घर पहुंची। 13 मई को पुलिस ने द्वासा बाई के घर स्थित कुएं से एक लाश बरामद किया। शव की शिनाख्त लापता विशेष के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया लेकिन उसे कड़ी नहीं मिल रहा था। चुंकि शव द्वासा बाई के बाड़ी स्थित कुएं में मिला था इसलिए पुलिस को द्वासा बाई पर भी शक था। शक के आधार पर पुलिस ने द्वासा बाई को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसने सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि उसके बेटे की हत्या उसने अपने देवर के साथ मिलकर की थी।
पति जेल में है और देवर से बना लिए अवैध संबंध
पुलिस की पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उसके पति हत्या के एक मामले में 2008 से जेल में है। इस बीच द्वासा बाई धीवर का अपने देवर राजू धीवर से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध में बनने लगे। आरोपिया ने बताया कि 13 को वह अपने देचर राजू के साथ बैक गई थी। बैक से लौटने के बाद दोनों हम बिस्तर हो गए। इस बीच उसका बेटा विशेष आ गया। उसने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो पिता को सब बताने की बात कही। देवर से अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से उसने अपने देवर के साथ मिलकर विशेष की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर विशेष के शव को तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।