ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2023
Share
सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश
SHARE

बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक में सीएम पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में उन पांच गारंटियों (वादों) को लागू करने के आदेश जारी किए हैं, जिनका चुनाव से पहले पार्टी ने वादा किया था। इन पांच गारंटियों में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी,अन्न भाग्य, युवा निधि, उचित प्रयाण शामिल हैं। पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सिद्दारमैया ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कर्नाटक विधानसभा का सत्र अगले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को होना है, जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

यहां विधान सौध में पहली कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि घोषणापत्र में पांच गारंटी का वादा किया गया था। पहली कैबिनेट बैठक के बाद उन पांच गारंटी के कार्यान्वयन का आदेश दिया गया था।

इन योजानओं सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता; बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य); बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) के लिए 1,500 रुपये दो साल (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (उचित प्रयाण) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल है।

इस दौरान सिद्धारमैया ने पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले शासन करने वाली सरकार बेकार थी। वे हमें केंद्र से टैक्स का हिस्सा ठीक से नहीं दिला सके। केंद्र को वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हमें 5,495 करोड़ रुपये देने हैं। इससे पहले दिन में, शनिवार को बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आठ कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

अजगर को अपने अंडे सेने के लिए 54 दिनों तक रोक दिया नेशनल हाईवे का काम, इस कम्पनी की हो रही जमकर तारीफ
नाराजगी के बीच हाईकमान से आज मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
दुर्ग में बकाया वसूलने गए बिजली कर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
बिहार चुनाव: नामांकन के लिए अब नहीं होगा रोड शो, न ही नेताओं का रेला, ऐप से होगा नॉमिनेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल कल न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित करेंगे 2029 करोड़ रूपए
Next Article नए सत्र से 114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल को होगा जीर्णोद्धार पूर्ण, 1.5 करोड़ से शिक्षा के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात : वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?