ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Fraud : बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने का दिया झांसा, 4.50 लाख रुपए की ठगी… एसपी के पास पहुंचे पीड़ित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Fraud : बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने का दिया झांसा, 4.50 लाख रुपए की ठगी… एसपी के पास पहुंचे पीड़ित

By Mohan Rao
Published: May 19, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

कबीरधाम Kabirdham. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और तीन लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख के हिसाब से कुल साढ़े चार लाख रुपए की ठगी कर ली। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है। एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित लालजी पिता चंद्रवंशी निवासी झलमला, विनोद चंद्रवंशी निवासी खपरी और अघनू चंद्रवंशी निवासी ग्राम आंछी ने शिकायत की है। शिकायत में इन लोगों ने बताया कि राजनांदगांव निवासी जीवन कामड़े व पंडरिया निवासी कन्हैया चंद्रवंशी ने उनके बेटों को एसबीआई में चपरासी की नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए ठगों ने 1.50- 1.50 लाख की डिमांड की। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने 50 रुपए के स्टाम्प पर लिखकर दिया था कि नौकरी नहीं लगने पर रकम लौटा देंगे।

झांसे में आकर पीड़ितों ने उन्हें कुल साढ़े 4 लाख रुपए दे दिया। लेकिन दो साल बाद भी न नौकरी लगी और न आरोपियों ने पैसा लौटाया। परेशान होकर एसपी से गुहार लगाई है। जिस समय नौकरी दिलाने के लिए उनसे रकम ली गई, तब आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक दिया था। ताकि रकम न लौटाने की स्थिति में उसे बैंक से कैश करा सकें। पीड़ितों ने दो बार बैंक में चेक लगाया, तो बाउंस हो गया। लाख कोशिशों के बाद भी जब पैसा नहीं मिला तो सभी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे।

पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन
मुक्ता में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सवांद, कहा- लोगों की आय में वृद्धि और समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य
मुख्यमंत्री 23 जनवरी को कृषि महाविद्यालय रायपुर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का करेंगे शुभारंभ…. पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का भी करेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़ में 40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- मार्च 2026 तक खात्मा तय
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 23 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2220 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 215 # 19 May 2023
Next Article मुख्यमंत्री बघेल भूमिहीन कृषि मजदूरों को देंगे इस वर्ष की प्रथम किश्त… 21 मई को ट्रांसफर करेंगे 112 करोड़ से ज्यादा की राशि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?