ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने ओड़िशा में रेलवे को दी 8000 करोड़ की सौगात, पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस किया रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी ने ओड़िशा में रेलवे को दी 8000 करोड़ की सौगात, पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस किया रवाना

By Mohan Rao Published May 18, 2023
Share
पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
SHARE

पुरी Puri. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क, संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन का दोहरीकरण, अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जामगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच एक नई ब्रॉड-गेज लाइन आदी की आधारशीला रखी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश को वंदे भारत एक्सप्रेस भेंट की जा रही है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है। भारत की गति और प्रगति तब देखी जा सकती है जब वंदे भारत ट्रेन एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलती है, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों के यात्रा के अनुभव के साथ-साथ विकास के मायने भी पूरी तरह बदल जाएंगे। अब दर्शन के लिए कोलकाता से पुरी की यात्रा हो या पुरी से कोलकाता आना हो, प्रधानमंत्री ने बताया कि यात्रा का समय अब घटकर केवल साढ़े छह घंटे रह जाएगा, जिससे समय की बचत होगी, इससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

आजादी का अमृत काल के दौर का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि अगर देश पूरी तरह से एकजुट रहता है तो देश की सामूहिक क्षमताएं शिखर पर पहुंच सकती हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में पंद्रह वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की नीति का लाभ उन राज्यों को मिल रहा है, जो विकास में पिछड़ गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिणामस्वरूप ट्रेनों की गति में समग्र वृद्धि के साथ-साथ मालगाड़ियों के समय की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न राज्य ओडिशा को रेल लाइनों के विद्युतीकरण से बहुत लाभ होगा जहां डीजल इंजनों से निकलने वाले प्रदूषण में काफी कमी आएगी और मदद मिलेगी वहीं राज्य का औद्योगिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao May 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अब तक 451 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अब तक 451 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित
Next Article ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई परीक्षा, सभी संभाग मुख्यालय में होगी परीक्षा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?