ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 4 आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 4 आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 13, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर Jashpur. फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट के 2 अलग-अलग मामलों में शामिल 04 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इन दोनों मामलों में 2 लाख 28 हजार रुपए की लूट की थी। आरोपियों में दो झारखंड व दो छत्तीसगढ़ के हैं। आरोपियों ने थाना जशपुर क्षेत्र के ग्राम भुडकेला और ग्राम पीड़ी पुलिया के पास घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में थाना चैनपुर जिला गुमला झारखण्ड निवासी इबरार खान (20), असलम शेख (19), रमजान मियां उम्र (25)  व जशपुर निवासी शेख अफजल शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने में चैनपुर थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा।

बता दें पहली घटना 19 अक्टूबर 2022 की है। आरोहन फाइनेसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रांच जशपुर के लोन धारको से किस्त का पैसा वसूल करने घनेन्द्र जीत राम जशपुर से चैनपुर झारखण्ड गया था। 67300 रुपए लेकर वापस लौट रहा था इस दौरान भुडकेला शासकीय हाई स्कूल के पास इबरार खान एवं उसका साथी असलम शेख प्रार्थी देशी कट्टा टिकाकर उसके रुपए व मोबाइल आदि लूट लिया था। इसी प्रकार भारत फाइनेस कंपनी के दिलीप कुमार श्रीवास के 29 नवंबर 2022 को लूट हुई थी। जशपुर से चैनपुर झारखण्ड तरफ जाकर किस्त का रकम 1,60,700 रुपए लेकर लौटते समय इबरार खान, असलम शेख और रमजान मिंया ने पीछा कर कट्‌टा दिखाकर लूट की।

घटना में पतासाजी के दौरान पुलिस को लगभग 6 माह बाद क्लू मिला। दरअसल पुलिस को पता चला कि लूटी गई मोबाइल का इस्तेमाल साईटागरटोली जशपुर निवासी निवासी शेख अफजल कर रहा है। पुलिस ने शेख अफजल को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मोबाइल फोन उसे उसके भांजे इबरार खान एवं असलम शेख ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने इबरार खान एवं असलम शेख को झारखंड से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात बताई। आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर शेख अफजल से लूट के लिये देशी कट्टा और गोली मांगकर गए थे। इसी के इस्तेमाल करते हुए दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी इबरार खान के कब्जे से एक जिंदा कारतूस एवं लूट के 5700 रुपए, असलम शेख के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक जेएच 07 एच 3226 व लूट के 4300 रुपए, आरोपी शेख अफजल के कब्जे से घटना में प्रयक्त देशी कट्टा व मोबाइल फोन तथा आरोपी असलम शेख के द्वारा बेचा गया वन प्लस मोबाइल फोन को अनिश अंसारी के कब्जे से जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई में थाना के स्टाफ एएसआई वारले, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, मनोज कुमार सिंह, मिथलेश यादव, आरक्षक नारायण सिंह, विनोद तिर्की, शोभनाथ सिंह, हेमंत कुजूर, राजू लकड़ा, एवं सहायक आरक्षक रवि राम साइबर क्राइम टीम सउनि अंसारी, प्रधान आरक्षक राजू पांडे, नंदू यादव, धिरेन्द्र मधुकर सराहनीय योगदान रहा है।

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए Good News : सरकार के इस एक फैसले से बदल जाएगा पीने का तरीका
हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय
एसईसीएल के गेवरा खदान में सीआईएसएफ जवान ने ग्रामीण पर चलाई गोली… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
भारी पड़ा थानेदारों को ढुलमुल रवैया, SP ने चार TI का किया तबादला, दो हुए लाइन अटैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण… अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल
Next Article रायपुर में शख्स की खौफनाक करतूत : पत्नी की हत्या कर दीवान में छिपा दी लाश, पुलिस को सुना दी झूठी कहानी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?