ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट

By Mohan Rao
Published: May 4, 2023
Share
मीडिया से चर्चा करते महिला पहलवान
SHARE

नईदिल्ली New Delhi. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच धक्कामुक्की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है। यही नहीं पुलिस ने यहां आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।

बता दें इस साल जनवरी में देश के कुछ प्रमुख पहलवानों के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक ‘निगरानी समिति’ के गठन की घोषणा की थी। समिति को मंत्रालय को इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया था। पहलवानों ने रिपोर्ट में देरी का हवाला देते हुए 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जो अब तक जारी है। इस बीच सरकार व पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि पदक विजेता पहलवानों ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बजरंग पुनिया बोले- पुलिस ने महिलाओं को दी गालियां
इस पूरे घटना क्रम के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा, हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है। महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। इसके अलावा पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोगों ने शराब पीकर हंगामा किया और बदसलूकी भी की है।

देर रात मीडिया से चर्चा, कहा- अपराधियों की तरह कर रहे बर्ताव
इस घटना के बाद देर रात पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया से बात की। इस दौरान वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं, मगर उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। आंखों में आंसू लिए विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हमें मारना चाहते हैं तो मार दो। उन्होंने कहा, क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? हमने अपना खाना भी नहीं खाया है। क्या पुरुषों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? ये पुलिस वाले बंदूकें पकड़े हुए हैं, वे हमें मार सकते हैं। विनेश ने कहा, कहां हैं महिला पुलिस अधिकारी? पुरुष अधिकारी हमें ऐसे कैसे धकेल सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने मेरे भाई को मारा।

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की ठगी, रायपुर की डीडी नगर पुलिस ने इस कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार
किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, बजरंग दल के नेताओं पर तोडफ़ोड़ का आरोप
किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीमती अनिला भेंड़िया
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
वार्षिक उत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुई रत्नावली, कहा-देश का भविष्य है आज की युवा पीढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : घर सामने गैरेज में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Next Article Good News : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार, पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?