सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को गांव वालों ने जब दोनों की लाशे जामुन के पेड़ पर लटकी देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान राहुल बंजारे (16) और टिकवेंद्र कुर्रे (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 मई को टिकवेन्द्र कुर्रे का जन्मदिन है और उसकी दिन परिवार वालों को उसकी लाश देखने को मिली है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोमुहामी गांव निवासी राहुल बंजारे (16) और टिकवेंद्र कुर्रे (20) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बुधवार को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शराब की बोतले मिली । परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 3 मई को टिकवेन्द्र का जन्मदिन है। उसके पिता भूषण सिंह कुर्रे ने बताया की रात को खाना खाने के बाद छत पर गया था। संभवत: रात को वह अपने दोस्त राहुल के साथ छपोरा के जंगल में गया।
इधर पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों ने पहले जमकर शराब पी और उसके बाद आत्महत्या की होगी। पुलिस यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर दोनों ने एक साथ फांसी क्यों लगाई। टिकवेन्द्र आईटीआई का छात्र था। वहीं मृतक राहुल 10 कक्षा में पढ़ता था। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि टिकवेन्द्र व राहुल को रात 11 बजे के आसपास घूमते देखा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




