ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की कवायद, स्वच्छता के संदेश से पट रही शहर की दीवारे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की कवायद, स्वच्छता के संदेश से पट रही शहर की दीवारे

By Mohan Rao
Published: April 28, 2023
Share
भिलाई निगम करा रहा शहर की दीवारों पर पेटिंग
SHARE

भिलाई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने भिलाई निगम प्रशासन एडी चोटी का जोर लगा रहा है। महापौर नीरज पाल और आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर शहर की दीवारों को स्वच्छता के संदेश से पाटा जा रहा है। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के लिए निगम के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है। नेहरू नगर जोन, वैशाली नगर जोन, मदर टेरेसा नगर एवं शिवाजी नगर जोन में वॉल पेंटिंग की जा रही है।

भिलाई निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों, अधिक आवागमन वाले स्थलों, मुख्य सड़कों के किनारे व शौचालय की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे है। दीवारों पर रंग रोगन के साथ ही सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छता का महत्व बताते हुए आमजन को जागरूक कर रहे है। स्वच्छता महाअभियान के तहत रहवासी क्षेत्रों की सड़क, नालियों की नियमित सफाई करने के साथ ही शहर में झिल्ली, पन्नी के कचरे को भी हटाया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई स्वच्छ भारत अभियान के तहत आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने सार्वजनिक स्थानों, मुख्य उद्यानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों के किनारे व चौक चौराहों पर वॉल पेंटिंग बनवाई है।

वैशाली नगर के गोल बाजार क्षेत्र, गौरव पथ, कोहका, कुरूद क्षेत्र, जुनवानी, नेहरू नगर, राधिका नगर, लक्ष्मी नगर, इंदिरा नगर, आकाशगंगा मार्केट इत्यादि स्थानों पर वॉल पेंटिंग की गई है। मेरा भिलाई साफ हो, इसमें हम सबका साथ हो नारा को साकार करने दीवारों पर रंग रोगन करने के साथ ही सुंदर सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छता के महत्व का संदेश दे रहे है। निगम द्वारा कराए जा रहे वॉल पेंटिंग में सुखा कचरा नीले कूड़ेदान में तथा गीला कचरा हरे कूड़ेदान में, दवाई ने नाता तोड़ो, सफाई से नाता जोड़ो, तालाब के आस-पास की सफाई से संबंधित, हम सबका एक ही सपना स्वच्छ और सुंदर भिलाई हो अपना, मिटे गंदगी भागे रोग शौचालय का करे प्रयोग, गार्डन में गंदगी न फैलाने, सिंगल यूज्ड पॉलिथीन का उपयोग न करने, सार्वजनिक शौचालय को गूगल पर कैसे जानकारी प्राप्त करें, गीला एवं सूखे कचरे को नीले हरे डिब्बे में डाल कर देना, कचरा दिखने पर निदान 1100 में कॉल कर सूचना देना, मेरा शहर साफ हो इसमें मेरा भी हाथ हो तथा निगम क्षेत्रों के दीवारों पर चित्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को भी स्वच्छता संबंधित संदेश प्रसारित की जा रही है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए निगम अथक प्रयास कर रहा है। नागरिकों की सहभागिता इसमें अत्यंत आवश्यक है उन्हें जागरूक करने नित्य नए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम भिलाई आम नागरिकों से अपील करता है कि भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नंबर वन बनाने के लिए सहयोग करें, अपने घरों के आसपास सफाई रखें, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में देवें, कचरा डस्टबिन में ही डालें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें।

Breaking: भिलाई में आधी रात लगी भयंकर आग, लकडिय़ों के भंडार से लपटे पहुंची दुकानों तक…वो तो गनीमत रही…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल
पूर्व सांसद सोहन पोटाई नहीं रहे : लंबे समय से थे बीमार, कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे पूर्व सांसद
भिलाई में कोरोना का एक और मरीज, 24 घंटे में दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा 500 के पार
महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी के नाम पर फ्रॉड, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार…
Next Article CG Breaking: शराब व चिकन के लिए मां व बहन को घर से निकला, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?