बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ट्रेलर ने मैजिक वाहन को ठोकर मार दी। हादसे में मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है। मैजिक में कुल 9 लोग सवार थे और हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को बिलासपुर के सिम्स व अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सवारी मैजिक वाहन में में करीब 9 लोग सवार थे। यह सवारी वाहन रतनपुर की ओर जा रहा था। मैजिक चालक मदनपुर के पास एक सवारी को उतार रहा था कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन दूर खेत में जा गिरा और इसमें सवार सभी लोग कराहने लगे। मौके पर लोगो की ने पुलिस को सूवचा दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान राजकिशोरनगर निवासी पुष्पा, उसकी पड़ोसन लक्ष्मीकांता व सावित्री कलिश काफी गंभीर चोटें आई। इन्हें सिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान लक्ष्मीकांता व सावित्री कलिश की मौत हो गई। इधर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
