ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफा 172 फीसदी बढ़कर 20,535 करोड़ रुपए पर पहुँचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedRaipur

वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफा 172 फीसदी बढ़कर 20,535 करोड़ रुपए पर पहुँचा

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2025
Share
वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफा 172 फीसदी बढ़कर 20,535 करोड़ रुपए पर पहुँचा
वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफा 172 फीसदी बढ़कर 20,535 करोड़ रुपए पर पहुँचा
SHARE
सालाना राजस्व में अब तक की अधिकतम बढ़ोतरी दर्ज की, सालाना एबिट्डा भी अब तक के दूसरे सर्वोच्च स्थान पर
अब तक का अधिकतम समेकित राजस्व दर्ज किया, जो 10 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के बाद 150,725 रुपए तक पहुँचा
पूरे साल का एबिट्डा अब तक के दूसरे सर्वोच्च स्तर पर, 37 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी के साथ 43541 करोड़ रुपए पर पहुँचा
तिमाही का एबिट्डा 30 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 11618 करोड़ रुपए पर पहुँचा
तिमाही में कर के बाद मुनाफा 118 फीसदी बढ़कर 4961 करोड़ रुपए पर पहुँचा
वित्तीय वर्ष 24 के अंत तक शुद्ध ऋण / एबिट्डा में क्रमशः 1.2 गुना और 1.5 गुना सुधार दर्ज किया गया

रायपुर/ वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295, एनएसईः वीईडीएल) ने आज 31 मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही एवं पूरे वर्ष के लिए अपने समेकित परिणामों की घोषणा की है। वेदांता ने वित्तीय वर्ष 25 में मजबूत आर्थिक आँकड़ें दर्ज किए। इस अवधि के दौरान कपंनी का राजस्व 10 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर अब तक के सर्वोच्च 1,50,725 करोड़ रुपए के आँकड़े पर पहुँच गया। वित्तीय वर्ष 25 के दौरान कंपनी का एबिट्डा भी 37 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 43,541 करोड़ रुपए पर पहुँच गया, जो कंपनी के लिए अब तक का दूसरा सर्वोच्च स्तर है। इस अवधि के दौरान कर के बाद मुनाफा (पीएटी) 172 फीसदी उछाल के साथ 20,535 करोड़ रुपए के आँकड़े को छू गया।

चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 14 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर अब तक के अधिकतम 39,789 करोड़ रुपए के आँकड़े पर पहुँच गया। इस दौरान, एबिट्डा भी 30 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 11,618 करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं, एबिट्डा मार्जिन की बात करें तो यह 35 फीसदी रहा, जो पिछली 12 तिमाहियों में सबसे अधिक 465 बीपी सालाना वृद्धि है। तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 118 फीसदी सालाना बढ़कर 4961 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। इस अवधि के दौरान 7814 करोड़ रुपए के फ्री कैश-फ्लो (प्री-कैपेक्स) के चलते वेदांता के नकद और नकद समकक्ष में भी 34 फीसदी का सुधार आया है।

साल के दौरान वॉल्युम के विस्तार और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण के चलते कंपनी का कुल पूँजी व्यय 12626 करोड़ रुपए रहा। तिमाही के दौरान शुद्ध ऋण कम होकर 53,251 करोड़ रुपए पर पहुँच गया, वहीं शुद्ध ऋण / एबिट्डा 1.2 गुना रह गया (जो दिसम्बर 24 में 1.4 गुना था)। वेदांता की क्रेडिट रेटिंग को क्रिसाइल और आईसीआरए दोनों ने अपग्रेड कर एए कर दिया है।

कंपनी का एल्युमीनियम उत्पादन अब का अधिकतम 2422 किलोटन दर्ज किया गया। भारत में कंपनी के ज़िंक संचालन की बात करें, तो अब तक का अधिकतम खनन 1095 किलोटन और रिफाइन्ड धातु उत्पादन 1052 किलोटन दर्ज किया गया। वेदांता के लौह अयस्क कारोबार ने भी 6.2 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, वहीं कॉपर कारोबार में कॉपर कैथोड का सालाना उत्पादन 149 किलोटन रहा है।

वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही के परिणामों पर बात करते हुए श्री अरूण मिश्रा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड, ने कहा, “वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में शानदार परिणामों की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। ये परिणाम संचालन में अनुशासन पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं। इस तिमाही के साथ हमने वित्तीय वर्ष 25 में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हमने न सिर्फ एल्युमीनियम और ज़िंक के लिए अब तक का अधिकतम सालाना वॉल्युम दर्ज किया, बल्कि उत्पादन की लागत को भी काफी कमी करने में सक्षम रहे हैं। ज़िंक इंडिया सीओपी और एल्युमीनियम में एक्स-एल्युमिना सीओपी चार साल के नीचले स्तर पर पहुँच गया है। वित्तीय वर्ष 26 में भी हम विकास और दक्षता पर फोकस करेंगे। हम लांजीगढ़ रिफाइनरी के विस्तार और उड़ीसा में सिजीमली बॉक्साईट खान जैसी परियोजनाओं के बदलाव को गति प्रदान कर रहे हैं, जो अगले वित्तीय वर्ष में हमारी लागत की स्थिति में बहुत अधिक सुधार लेकर आएँगे। वित्तीय वर्ष 26 में कई विस्तार योजनाएँ पूरी होंगी, ऐसे में हमें विश्वास है कि आने वाला साल और भी मजबूत होगा। हम मार्केट में हो रहे बदलावों के अनुसार लम्बी अवधि में मूल्य-सृजन के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रयासरत हैं।”

अजय गोयल, सीएफओ, वेदांता लिमिटेड, ने कहा, “इस तिमाही वेदांता ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए तब तक का अधिकतम राजस्व 39,789 करोड़ रुपए दर्ज किया। इस दृष्टि से कंपनी ने 14 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी दर्ज की। इसी तरह एबिट्डा भी 30 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के साथ 11618 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। पिछली 12 तिमाहियों में एबिट्डा मार्जिन 35 फीसदी रहा है। कर के बाद मुनाफा 118 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के बाद 4961 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। संचालन दक्षता, लागत अनुकूलन तथा मार्केट में हो रहे बदलावों पर निरंतर फोकस करते हुए हमने ये शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। इसके अलावा वेदांता लिमिटेड की बैलेंस शीट में चौथी तिमाही में ~500 मिलियन डॉलर की कमी आई है, और अंतिम शुद्ध ऋण 6.2 बिलियन डॉलर रहा है। ऋण में 1.2 गुना तक का सुधार हमारी आर्थिक नींव को और मजबूत बनाता है।”

मुस्लिमों का निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहीं: कर्नाटक हाई कोर्ट
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक की काली कारतूत, घरेलू काम करने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधायें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एए/ईओयू/एसईजेड इकाइयों तक आरओडीटीईपी योजना के विस्तार की बढ़ती अपील में फिक्की ने दिया अपना समर्थन एए/ईओयू/एसईजेड इकाइयों तक आरओडीटीईपी योजना के विस्तार की बढ़ती अपील में फिक्की ने दिया अपना समर्थन
Next Article अब एक कॉल या व्हाट्सएप पर होगा शिकायतों का समाधान, 'समाधान सेल' की हुई शुरुआत अब एक कॉल या व्हाट्सएप पर होगा शिकायतों का समाधान, ‘समाधान सेल’ की हुई शुरुआत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?