ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मछली पकड़ने गए शख्स की बेटी के साथ डूबने से हुई मौत, घर जाने तालाब पार रहा था, बीच तालाब में फंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : मछली पकड़ने गए शख्स की बेटी के साथ डूबने से हुई मौत, घर जाने तालाब पार रहा था, बीच तालाब में फंसा

By Mohan Rao
Published: April 14, 2023
Share
तालाब में डूबने से पिता व बेटी की मौत
SHARE

अंबिकापुर Ambikapur. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। मछली मारने गए शख्स की बेटी के साथ डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पिता व बेटी के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की बाद गांव में मातम का माहौल है। खासबात यह है पिता व बेटी को डूबते उसके दो बच्चे तालाब के किनारे से देखते रहे और चीखने चिल्लाने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाए।

मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम घर के पास तालाब में मछली पकड़ने गया। इस दौरान वह अपने तीन बच्चों को भी साथ लेकर गया था। गुरुवार दोपहर को तालाब पहुंचा रामूराम मछली पकड़ने के बाद घर के लिए वापस निकला। इस दौरान उसने अपने दो बच्चों को तालाब के किनारे-किनारे चलने कहा और खुद अपनी एक बेटी को कंधे पर बिठाकर तालाब पार करने लगा।

जैसे ही वह बीच तालाब में पहुंचा तो कीचड़ में उसका पैर फंस गया और वह निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान किनारे चल रहे बच्चे चीखने लगे लेकिन मौके पर कोई नहीं था। पिता के साथ तालाब में फंसी बेटी भी चिल्ला रही थी लेकिन कोई नहीं आया। देखते ही देखते पिता व बेटी डूब गए। गुरुवार को दोनों की काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पिता व बेटी के शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक के पांच बच्चे हैं जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का बड़ा लड़का भी नाबालिग है जो ईंट भट्टा में काम करता है। मृतक की पत्नी पहले की घर छोड़कर जा चुकी है। पिता की मौत के बाद चार बच्चों पर संकट आ गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

अफगानिस्तान के हालात चुनौतीपूर्ण, हम बदलेंगे अपनी रणनीति – रक्षा मंत्री
Accident in Bhilai : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत… हाइवा छोड़ थाने पहुंचा ड्राइवर
राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे
पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब 29 अप्रैल तक चलेगी, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ
तेलंगाना में पीएम मोदी : 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव, हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 13 साल की बच्ची का कराने जा रहे थे ब्याह, पुलिस पहुंची तो परिजनों के उड़े होश, समझाइश के बाद रुकी शादी
Next Article CG Crime : शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव… हाथ से पंजा भी गायब

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?