ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अडानी ग्रुप ने राहुल गांधी को दिया जवाब, बताया कहां से आए 20 हजार करोड़, कंपनी ने पेश किया चार साल का ब्योरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

अडानी ग्रुप ने राहुल गांधी को दिया जवाब, बताया कहां से आए 20 हजार करोड़, कंपनी ने पेश किया चार साल का ब्योरा

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
राहुल गांधी को अडानी ग्रूप का जवाब
SHARE

नई दिल्ली। गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर Adani Group के पास 20 हजार करोड़ रुपए कहां से आए? इस मामले को लेकर वे केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच अडानी ग्रुप की ओर से चार साल का पूरा ब्योरा दिया गया है। ग्रुप ने साल 2019 के बाद से अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का विवरण साझा किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर ग्रुप को 2.87 अरब डॉलर या करीब 23,567 करोड़ रुपए मिले हैं।

उद्योगपति गौतम अडानी के Adani Group की ओर से बताया गया कि 2.87 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचने से मिली रकम में से बीते चार साल में 2.55 अरब डॉलर (लगभग 20,000 करोड़ रुपए) को बिजनेस में लगाया जा चुका है। ग्रुप की ओर से कहा गया कि अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी जैसे बड़ी निवेशकों ने भी हमारी कंपनियों Adani Enterprises और Adani Green में बड़ा निवेश किया है।

निवेश का ये आंकड़ा लगभग 20,000 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स ने 2.783 अरब डॉलर (22 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए कंपनी की हिस्सेदारी बेची। ये हिस्सेदारी अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से बेची गई। अडानी ग्रुप की ओर से कहा गया कि हिस्सेदारी बेचने से मिले फंड को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी पावर लिमिटेड जैसी पोर्टफोलियो कंपनियों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया गया।

ब्रिटिश अखबार रिपोर्ट को बताया गलत
यही नहीं अड़ानी ग्रूप ने ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट को भी गलत बताया। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि हाल के सालों में अडानी ग्रुप में जितना एफडीआई आया है, उसका लगभग आधा हिस्सा उनके परिवार से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों से ही आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी और उनके परिवार से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों ने 2017 से 2022 के बीच अडानी ग्रुप में कम से कम 2.7 अरब डॉलर का इन्वेस्ट किया है। इसी रिपोर्ट के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सवाल उठाया था कि अडानी ग्रुप को शेल कंपनियों से 20,000 करोड़ रुपए मिले हैं।

सेना का घिनौना कृत्य: गांववालों को इकठ्ठा किया, हाथ बांधे और जिंदा जला दिया, पांच बच्चों समेत 11 की मौत
रिसर्च में खुलासा: कोविड महामारी के दौरान गंगा में भारी धातु से होने वाले प्रदूषण में देखी गई भारी कमी
मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
बड़ी खबर: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, डब्ल्यूएचओ ने भी की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत के सबसे बड़े समर इंटर्नशिप प्रोग्राम (एसआईपी) 2023 के साथ YouVah की शानदार वापसी भारत के सबसे बड़े समर इंटर्नशिप प्रोग्राम (एसआईपी) 2023 के साथ YouVah की शानदार वापसी
Next Article अजमेर से दिल्ली केंट के बीच चलेगी देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?