ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस को बनना पड़ा ट्रेन में वेंडर, फिर हाथ आए लूट के आरोपी… पेशी में पहुंचे और कर दिया कांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस को बनना पड़ा ट्रेन में वेंडर, फिर हाथ आए लूट के आरोपी… पेशी में पहुंचे और कर दिया कांड

By Mohan Rao
Published: April 10, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सोमवार को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बुजुर्ग से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने खेत समतल करने के नाम पर बुजुर्ग से 13 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए थे। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए ट्रेन में वेंडर तक बनना पड़ा। उत्कल एक्सप्रेस में वेंडर बनी टीम ने लूट के आरोपियों को दबोच लिया। दुर्ग पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले का सोमवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया है।

बता दें  5 अप्रैल को ग्राम भोथीपार, जिला बालोद पैगंबर सिह मण्डावी ने पद्यनाभपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 27 मार्च को उनके पास तीन लोग पहुंचे और जेसीबी से खेत समतल कराने की बात कही। खेत समतल करने के नाम पर 27 लाख का बिल थमा दिया। इसके बाद 50 हजार रुपए देने पर सहमति बनी थी। बुजुर्ग भिलाई के बैंक से एफडी तुड़वाकर आरोपियों में से एक के साथ जा रहा था इसी दौरान धनोरा-हनोदा रोड पर उसके दो साथी बाइक से पहुंचे और 13 लाख 50 हजार रुपए छीनकर भाग गये। इस मामले में शिकातय के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

दुर्ग से गुंडरदेही तक खंगाले 1000 सीसी टीवी कैमरे
आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने स्पेशल टीम का गठन किया। टीम घटना स्थल से लेकर गुण्डरदेही तक 50 किमी तक पुलिस ने 1000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सर्च किए। फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया तो पता चला कि करौली राजस्थान का रहने वाला बबलू खान धोखाधड़ी के एक मामले में अपने सहयोगियों के साथ पेशी में बालोद आया हुआ है। उसने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था।

इसके बादा पुलिस ने बालोद में पकड़े गये बबलू खान एवं उसके सहयोगियों के तस्वीरें मंगाई और सीसीटीवी फुटेज से मिलान कराया। जिससे आरोपी की पहचान बबलू खान, परवीन खान के रूप में हुई। इसके बाद आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करना शुरू किया गया। इस दौरान आरोपियों की उपस्थिति उत्कल एक्सप्रेस में होने की जानकारी मिली। यह भी पता चला कि आरोपी बिलासपुर की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

वेंडर बनकर आरोपियों को दबोचा
जानकारी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस की टीम भी उत्कल एक्सप्रेस में सवार हुई। पुलिस की टीम वेंडर के रूप में बोगियों में घूम-घूम कर आरोपियों को तलाश रही थी। इस दौरान बबलू खान अपने साथी अली शेख, अली मोहम्मद, तस्लीम खान, अनीश खान और अब्दुल अलीम के साथ सफर करता मिल गया। सभी गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो बबलू खान ने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई रकम में से 7 लाख रुपए को आपस में बांटकर अपने पास रखना और शेष रकम 6.50 लाख रूपए आरोपी परवीन खान, आलम खान के पास रखा होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 7 लाख रुपए जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई चंद्र शेखर सोनी, एएसआई शमित मिश्रा, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, शोभित सिन्हा, रिन्कू सोनी, तिलेश्वर राठौर, जुगनु सिंह, खुर्सीद खुर्रम बक्श, चित्रसेन साहू, शेख फारूख खान, केशव साहू, सनत भारती, कोमल राजपूत, नरेन्द्र सहारे, थाना पद्यनाभपुर से एएसआई जीएस ठाकुर, महिला आरक्षक उमा डाली यादव की भूमिका सराहनीय रही।

कोरोना के सक्रिय और नए मामलों आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस
CG News : घर में घुसकर सा रही महिला को हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर मौत… दहशत में ग्रामीण
खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ को चार पदक: मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में 5 मई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण
मानसून की सक्रियता के बीच निगम आयुक्त ने किया नालों व पुल-पुलियों का निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : सांसद सरोज के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल का पलटवार, ट्वीट कर कहा- मुद्दा विहीन है भाजपा, फैला रही है झूठ
Next Article मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?