ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक, तेरस के बाद चौदस में भी खूब उमड़ रही भीड़, खिले व्यापारियों के चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNews

छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक, तेरस के बाद चौदस में भी खूब उमड़ रही भीड़, खिले व्यापारियों के चेहरे

By Mohan Rao
Published: October 30, 2024
Share
छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक, तेरस के बाद चौदस में भी खूब उमड़ रही भीड़, खिले व्यापारियों के चेहरे
छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक, तेरस के बाद चौदस में भी खूब उमड़ रही भीड़, खिले व्यापारियों के चेहरे
SHARE

भिलाई। नरक चतुर्दशी जिसे रूप चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है, आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन नरकासुर वध के प्रतीक रूप में लोग बुराई का अंत और जीवन में उजाले का स्वागत करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। इसलिए इसे नरक चतुर्दशी कहते हैं। इस अवसर पर लोग सुबह उठकर स्नान करते हैं और खुद को नकारात्मकताओं से दूर करने का संकल्प लेते हैं। कल धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की थी। वहीं आज चौदस पर भी बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। इससे व्यापारियों के चेहरे भी गुलजार रहे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नरक चतुर्दशी पर सूर्योदय से पहले स्नान कर घर की साफ-सफाई की जाती है। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण, यमराज और हनुमान जी की पूजा की जाती है। दीप जलाकर घर के कोनों और द्वारों को रोशन किया जाता है ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो सके। इस दिन लोग दीप जलाते हैं, जिन्हें यम दीप कहा जाता है, ताकि परिवार में किसी भी प्रकार की विपदा से बचा जा सके। इधर बाजार भी गुलजार है। वहीं शाम को घरों के आंगन और द्वारों को दीपों से सजाया जाता है। इस अवसर पर मिट्टी के दीयों का विशेष महत्व है, और लोग अपने परिवार के साथ मिलकर दीपों की रोशनी में अपनी खुशियों को साझा करते हैं। घरों में पकवान बनाए जाते हैं और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। नरक चतुर्दशी की रात दीपों की जगमगाहट और उत्साह का रंग देखने लायक होता है जो दिवाली के आगमन का भी संदेश देता है।

सराफा बाजार में हुआ जमकर कारोबार

धनतेरस पर मंगलवार को बाजारों की रौनक देखते ही बनी। सराफा, कपड़ा, ऑटोमोबिल से लेकर एफएमसीजी सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने मिला। एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार होने से व्यापारियों गदगद रहे। आज बुधवार और अगले दिन भी बंपर कारोबार की उम्मीद में व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को ट्विनसिटी के बाजार में मंगल छाया रहा। भीड़ इतनी कि पैर रखने की भी जगह नहीं। ऐसे में बाजार में पूरे दिन धन वर्षा होती रही। सबसे ज्यादा सराफा दुकानों में भीड़ रही। सोने-चांदी की कीमतें रॉकेट होने के बाद भी लोगों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह था। सराफा के अलावा कांसा, पीतल के बर्तन, कपड़ा, ऑटोमोबिल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार का भी बोलबाला रहा। बता दें कि बीते कुछ समय से बाजार सामान्य रहने से व्यापारियों में धनतेरस और दीपावली के दौरान व्यापार को लेकर काफी चिंता थी। लेकिन, धनतेरस में ग्राहकों के रूझान ने व्यापारियों की चिंता दूर कर दी है। सारी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए मंगलवार सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। नगर तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।

शहर में दो स्थानों पर इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, विधायक वोरा ने कहा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें अधिकारी
दूरस्थ गांव में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, 73 ग्रामीणों को मिला लाभ
इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित हुई हिमांशी, कलेक्टर ने किया सम्मान
बिहार में बेलगाम अपराध, राजद नेता के बेटे के सिर में गोली मारकर हत्या, बागीचे में मिला शव
लापरवाही पड़ सकती है भारी, घर के बाहर मास्क नहीं लगाकर निकलने वाले हो जाएं सावधान…. भिलाई निगम ऐसे लोगों से वसूल रही है जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेल होना भी है जरुरी…. फेल होना भी है जरुरी….
Next Article रायपुर में 100 बिस्तर योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास, 24 माह में बनकर होगा तैयार रायपुर में 100 बिस्तर योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास, 24 माह में बनकर होगा तैयार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?