ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी

By Mohan Rao
Published: April 10, 2023
Share
अखिल भारतीय तेलुगू सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन
SHARE

भिलाई । तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन से संबद्ध अखिल भारतीय तेलुगु सेना ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए रविवार की दुर्ग जिला स्तर पर एक इकाई गठित की है। सुपेला स्थित होटल अमित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवगठित इकाई में डी मोहनराव अध्यक्ष, एम पद्मकिशोर व टीवी नागेश्वरराव उपाध्यक्ष, एस श्रीनिवास महासचिव, के गणपति तथा के अनिल सह सचिव, सी श्रीनिवास कोषाध्यक्ष, मधुसूदन राव उप कोषाध्यक्ष और टी सहदेव मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि महिला विंग की एम पद्मजा की उपाध्यक्ष, ए श्रीदेवी को सचिव, पावनी मोहन की कोषाध्यक्ष तथा एन माला व बी पोलम्मा की संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें एसोसिएशन की जड़ें भारत के 18 राज्यों में ही नहीं, बल्कि सरहद के पार आठ देशों में भी फैली हुई है। इसकी खासियत यह है कि यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसे सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही जिला स्तर पर इकाई का गठन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्नाकेशवुलु, उपाध्यक्ष पीवी राव, महिला विंग की अध्यक्ष पेरी पद्मा तथा संयुक्त सचिव के लक्ष्मीनारायण ने तेलुगु माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यव्यापी सर्वेक्षण करने के बाद ही तेलुगु सेना की स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य किया गया। इसीका नतीजा है कि तेलुगु सेना पूरे छत्तीसगढ़ में एक मजबूत संगठन के तौर पर उभर रही है। उन्होंने समुदाय की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मौजूदा समय में इसे और मजबूत बनाने की दरकार है, तभी इसका विस्तार संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन को और भी सशक्त बनाने के लिए वे पिछले एक अरसे से राज्य के प्रमुख व्यक्तियों से लगातार संपर्क थे।

इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष पीवी राव ने कहा कि भिलाई व दुर्ग में लगभग डेढ़ लाख आंध्र वासी निवास करते हैं, लेकिन उनके क्रियाकलाप का दायरा घर और धार्मिक आयोजनों तक ही सिमटा हुआ है। सामाजिक स्तर पर हम दूसरे समुदायों की तरह अभी भी उतने मजबूत नहीं हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएसएन मूर्ति एवं राज्य स्तर पर तेलुगु सेना को स्थापित करने में अध्यक्ष चन्नाकेशवुलु की नेतृत्व क्षमता की सराहना भी की। इस मौके पर श्री हनुमंत वानरी सेवा समिति के अध्यक्ष बी सुग्रीव ने भी संबंधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन राव ने किया।

विष्णु देव साय के सुशासन वाला बजट प्रदेश को बनाएगा विकसित राज्य: रत्नावली कौशल
आकाश गंगा मार्केट 9 दुकानें सील, बढ़ा हुआ किराया जमा नहीं किया, भिलाई निगम ने की कार्रवाई
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की भिलाई-चरौदा के प्रत्याशियों की सूची
पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर शानदार सेवा और नेतृत्व कौशल के लिए उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के पद पर मिली पदोन्नति
राजधानी रायपुर में भीषण आग : WRS कॉलोनी के झाड़ियों में लगी आग दूर दूर तक फैली, बुलाई गई फायर ब्रिगेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : टीन शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, बारिश से बचने शेड़ नीचे खड़े थे लोग
Next Article बेमेतरा हत्याकांड का विरोध : छत्तीसगढ़ में विहिप के बंद का दिखा असर, रायपुर में प्रदर्शनकारियों ने बसों के कांच तोड़े

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?