ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन

By Om Prakash Verma
Published: April 9, 2023
Share
BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन
BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार दोपहर दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में धारा-144 लगाई गई है। गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। गांव में अभी दुर्ग आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। वहीं रविवार को सुरक्षा के बीच मृतक भुवनेश्वर साहू (22) का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शनिवार देर रात भाजपा नेता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। हिंदू संगठनों की ओर से सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, दो एफआईआर
मृतक के अंतिम संस्कार में जहां परिजनों के साथ समाज और क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर हत्या मामले में हुई है। इसमें अभी तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरा मामला पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला करने को लेकर अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है। गांव में जब पुलिस पहुंची हुई थी तो हत्या की नीयत से साजा थाना में पदस्थ एसआई बीआर ठाकुर पर हमला किया गया था। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

स्कूली बच्चों के बीच विवाद से शुरू हुआ बवाल
ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के बीच शनिवार दोपहर करीब एक बजे झड़प हो गई। इस झड़प में एक की मौत हुई और चार 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल की शुरुआत दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद से हुई थी। दोनो अलग-अलग समाज के थे। विवाद ने बड़ा रूप लिया और फिर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस गांव में बीते कुछ माह से विवाद होता आ रहा है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह किया है। इसके बाद से यहां विवाद की स्थिति बनती आ रही है। कुछ संगठनों ने बीते दिनों ज्ञापन भी सौंपा था।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का है विधानसभा क्षेत्र
जिस गांव में यह बवाल हुआ है, वह राज्य के कृषि व पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र है। मंत्री रविन्द्र चौबे इस क्षेत्र के साजा विधानसभा के विधायक है। इस पूरे मामले के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन व पुलिस की काफी किरकिरी हो रहीं है। गांव में बीते तीन माह से विवाद की स्थिति बन रही थी। यह गांव शक्तिघाट के नाम से भी प्रसिद्ध है। लोगों का कहना है कि गांव में विवाद के बनते स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने शुरूआत से ध्यान नहीं दिया। आज जो स्थिति निर्मित हुई है, वह पुलिस की लापरवही से है।

छत्तीसगढ़ बंद को भिलाई चेम्बर का समर्थन, 2 बजे तक व्यापारी बंद रखेंगे अपने प्रतिष्ठान
बेमेतरा जिले में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा 10 अप्रैल को बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद को भिलाई चेम्बर ने अपना समर्थन दिया है। भिलाई चेम्बर द्वारा बंद के समर्थन में 2 बजे तक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जायेगा। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि बेमेतरा जिले में हुई हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौह्राद्र्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है, हम सभी इस प्रकार की घटना का पूरी तरह से विरोध करते हैं। बेमेतरा क्षेत्र के एक गांव में साम्रदायिक विवाद के बाद युवक की हत्या की घटना निंदनीय है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। इस हमले में जिस युवक की हत्या हुई,चैंबर आफ कामर्स उस परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करता है। साथ ही इस घटना में सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है ।उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ एक शांति प्रिय राज्य हैं। ऐसे सांप्रदायिक दंगों से प्रदेश के शांत वातावरण में व्याधि पहुंचती है। इसलिए भविष्य में ऐसे घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिये। घटना के विरोध में 10 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट करे।

पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा
Balod News : कूलर की बॉडी में दौड़ रहा था करंट, छूते ही युवक को लगा झटका…. मौके पर मौत
फिर एक रेल हादसा : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित… यह है हादसे की वजह
Job Alert: CGPSC ने सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में कोविड-19 के मामले 90 लाख पार, सामने आए 45,882 नए केस, 584 मौतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
Next Article दुर्ग की बेटी ने बनाया तैराकी में रिकार्ड, 8 घंटे लगातार तैरकर दर्ज कराया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?