ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट

By Om Prakash Verma
Published: April 5, 2023
Share
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढऩे लगे हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने वकीलों को बड़ी छूट दे दी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ताओं को कोर्ट में वर्चुअली पेश होने की अनुमति दे दी है। CJI ने कहा, ‘अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअली रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। वे हाईब्रिड मोड में भी काम कर सकते हैं।

24 घंटे में चार हजार से ज्यादा केस बढ़े
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना से होने वाली मौतें भी बढ़ गईं हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवा दी। इनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार दिन के अंदर ही मौत की रफ्तार 200 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच 40 लोगों ने जान गंवाई। एक अप्रैल को पांच लोगों की मौत हुई थी। दो अप्रैल को 11, तीन अप्रैल को नौ और चार अप्रैल को 14 लोगों ने जान गंवा दी।

बेटा ही निकला हत्यारा: इस वजह से की पिता की हत्या….
शिकायत के बाद जांच में खुला मामला, बिना अनुज्ञा के भवन निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर
सीबीआई ने 15,000 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में दर्ज किया केस, कैसे 15 लोगों ने की देश भर से ठगी
कहीं तोता पिंजरे में कैद हो गया तो…मलिक ने बीजेपी को घेरा, दाढ़ीवाले का नाम-काम भी बताया
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने दामाखेड़ा में संत समागम मेले की तैयारियों की समीक्षा की, चाक चौबंद व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 171 # 05 april 2023
Next Article सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?