ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : दो बेटो ने पिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस को चकमा देना चाहते थे आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : दो बेटो ने पिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस को चकमा देना चाहते थे आरोपी

By Mohan Rao
Published: April 3, 2023
Share
पिता की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

महासमुंद Mahasamund. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का मामला साबित करने के प्रयास करने वाले आरोपी बेटो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना रविवार की है। दरअसल पिता ने खेत बेचा था और उससे लाखों रुपए मिले। बेटों को इन रुपयों में से एक पैसा भी नहीं मिला जिससे नाराज होकर दोनों बेटों ने पिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि इनकी साजिश सफल नहीं हुई औ पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के कौड़िया पारा गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौडिया पारा निवासी पुरुषोत्तम यादव (26) ने रविवार की सुबह थाने पहुंचकर अपने पिता मंगलू यादव (70) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और शुरुआती जांच में पाया कि शव के शरीर पर चोट के निशान है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर पुरुषोत्तम यादव व उसके बड़े भाई जगदीश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

26 लाख रुपए के लिए कर दी पिता की हत्या
पुलिस की पूछताछ में दोनों भाइयों ने पूरी सच्चाई बता दी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता मंगलू यादव ने दो एकड़ खेत बेची थी। इसके एवज में पिता को 26 लाख रुपए मिले थे। बेटो ने सोचा कि इन रुपयों में उन्हें भी कुछ मिलेगा। लेकिन पिता ने दोनों बेटों को एक भी रुपया नहीं दिया। शनिवार की रात को दोनों बेटों ने मंगलू यादव से मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया। रविवार को थाने पहुंचकर पिता के आत्महत्या करने की झूठी कहानी बता दी लेकिन यह कहानी ज्यादा देर तक ठिकी नहीं। पिथौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष छिपाने का मामला बनाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विधायक देवेन्द्र की पहल पर हुआ स्वास्थ्य शिविर, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की टीम ने दी सेवाएं
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, राजनांदगांव के शातिर का कारनामा
दिव्यांगों को मिली जीने की नई राह, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में मिले जयपुर कृत्रिम पैर
राष्ट्रमंडल खेल 2026 जेवलीन में नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को मेडल, वित्तमंत्री ने दी बधाई
पीएम मोदी ने शुभांशु से की बात, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा- यहां से भव्य है भारत , रोज देखते हैं 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंध्रा देवांग संघम् का उगादी मिलन समारोह : विधायक देवेन्द्र यादव ने की बड़ी घोषणा… बनेगा समाज का सामुदायिक भवन
Next Article CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात… CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?