ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंध्रा देवांग संघम् का उगादी मिलन समारोह : विधायक देवेन्द्र यादव ने की बड़ी घोषणा… बनेगा समाज का सामुदायिक भवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

आंध्रा देवांग संघम् का उगादी मिलन समारोह : विधायक देवेन्द्र यादव ने की बड़ी घोषणा… बनेगा समाज का सामुदायिक भवन

By Mohan Rao
Published: April 3, 2023
Share
आंध्रा देवांग संघम् के उगादी मिलन समारोह में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने की बड़ी घोषणा
SHARE

भिलाई Bhilai. आंध्रा देवांग संघम् भिलाई के द्वारा रविवार को पारिवारिक उगादी मिलन समारोह का आयोजन कंचि कामाक्षी मंदिर परिसर सेक्टर-5 में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने की। वहीं विशेष अथिति के रुपए में अग्निकुल समाज के प्रतिनिधि बोंगु पापाराव भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने समाज की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया।

आंध्रा देवांग संघम् भिलाई की मांग पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की और इसके लिए जल्द ही समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थल चयन व अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के द्वारा विधायक देवेन्द्र यादव, भिलाई निगम के एमाईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू व अग्निकुल समाज के बोंगु पापा राव का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

कंचि कामाक्षी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने सबसे पहले आंध्रा देवांग संघम् के उगादी मिलन समारोह की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समय समय पर समाज के प्रतिनिधियों ने आकर सामुदायिक भवन की मांग की थी। देवेन्द्र यादव ने मंच से समाज के लिए सामुदायिक भवन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इसके लिए समाज के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे और उपयुक्त स्थल का चयन का काम शुरू कराया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने भिलाई शहर के सभी तेलुगू संगठनों को एक साथ आने का आह्वान किया और आंध्रा देवांग संघम् भिलाई के द्वारा की गई सामुदायिक भवन की मांग का समर्थन करते हुए मांग को विधायक देवेन्द्र यादव के माध्यम से पूरा करने का वादा किया।

कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
उगादी मिलन समारोह के दौरान आंध्रा देवांग संघम् भिलाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पांच पदों पर चुनाव हुआ। इस दौरान जी भीमाराव अध्यक्ष व पी रामा राव कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष जी मुकेश, सचिव के. केशव राव व सह सचिव के. यशोदा चुनी गई। संगठन के अन्य पदाधिकारियों का चयन व कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्य बी दुर्गा राव द्वारा किया गया।

हेल्थ कैंप में हुई बीपी-शुगर की जांच
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। इस दौरान यहां लाइफ केयर की हेल्थ टीम द्वारा ब्लड शुगर की जांच के साथ ब्लड प्रेशर की भी नि:शुल्क जांच की गई। हेल्थ चेकअप कैंप में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर 200 से अधिक लोगों ने अपनी जांच कराई और मौजूद हेल्थ टीम से आवश्यक परामर्श भी लिया। हेल्थ कैंप के आयोजन की समाज के लोगों ने सराहना की।

डांस व गेम्स में बच्चों व बड़ों ने की प्रतिभागिता
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच डांस कॉम्पिटिशन व गेम्स का आयोजन किया गया। डांस कॉम्पिटिशन में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद पुरुषों व महिलाओं के साथ ही बच्चों के लिए गेम्स भी हुए। बच्चों के बीच चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद हाऊजी गेम भी खेला गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिनिधियों का उनके उतृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम के दौराप बेस्ट कपल का भी कॉम्पिटिशन रखा गया जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्य पी चलपति व पी आरूद्रा का चयन किया गया। बेस्ट कपल को भी मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में आंध्रा देवांग संघम् भिलाई के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले
बिलासपुर में दिल्ली के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, बिलासा एयरपोर्ट पर उतरी दिल्ली की फ्लाईट
महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद ! बेटी ने कहा-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’
नेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ
सैलरी भुगतान को लेकर नियोक्ता और कर्मचारी आपस में समझौता करें: सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur News : पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने पहुंचे युवा कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, यूथ कांग्रेस ने किया थाने का घेराव
Next Article CG Crime : दो बेटो ने पिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस को चकमा देना चाहते थे आरोपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?