ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG big accident : शादी से लौट रहा था परिवार, ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत… 20 से अधिक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG big accident : शादी से लौट रहा था परिवार, ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत… 20 से अधिक घायल

By Mohan Rao
Published: March 30, 2023
Share
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो
SHARE

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह से लौट रहे परिवार की ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई और एक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुर दिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी थी। दोनों की शादी धार्मिक स्थल तुरतुरिया के मंदिर में होनी थी इसके लिए दोनों परिवार के सदस्य पहुंचे थे। लड़की के घर वाले गांव के अन्य लोगों व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर क्रमांक CG-22-J-5832 में सवार होकर तुरतुरिया पहुंचे थे। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए।

इधर मायके पक्ष के लोग बुधवार देर रात ट्रेक्टर से ही ग्राम खैंदा लौट रहे थे। ठाकुर दिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कसडोल थाने में दी। हादसे में 2 महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृत महिलाओं में दुल्हन की मां राधा बाई मानिकपुरी (50) और उसकी बड़ी मां कुमारी बाई मानिकपुरी (53) शामिल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं गंभी रूप से घायल एक महिला जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कुछ को मामूली चोटें आई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। इधर घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। एक दिन पहले जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थी उसी घर में अब मातम पसर गया।

काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट, परियोजनाओं में देरी पर बोले पीएम मोदी
CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है
प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्ड़ेय ने बिलासपुर में नए वोटर्स का कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
औषधीय पौधों का कृषिकरण व छत्तीसगढ़ में संभावनाएं विषय पर वेबिनार, कृषि मंत्री मो अकबर ने कहा- औषधीय पौधों की खेती-किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण
shreekanchanpath 277 # 20 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवकन्या भोज : सीएम बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोज कराकर लिया आशीर्वाद, नन्ही बालिका के मुस्कान ने मोहा मन नवकन्या भोज : सीएम बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोज कराकर लिया आशीर्वाद, नन्ही बालिका के मुस्कान ने मोहा मन
Next Article Breaking News : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी… जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के बने प्रदेश प्रभारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?