ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बॉयफ्रेंड के खर्चे पर प्रेमी से शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बॉयफ्रेंड के खर्चे पर प्रेमी से शादी

By Om Prakash Verma
Published: March 29, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
धमतरी की रहने वाली एक युवती ने एक अनोखी मिसाल पेश की है. उसने अपने प्रेमी के साथ विवाह करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल किया. उसने चारामा निवासी अपने बॉयफ्रेंड से 24 लाख रुपए ले लिए. इस रकम का उपयोग कर उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी. जब बॉयफ्रेंड को इसकी भनक लगी तो वह पुलिस के पास पहुंच गया. पुलिस ने लड़की को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया. उसका पति भी इसी भ्रम के साथ जी रहा था कि यह रकम उसके ससुर ने ही उसका घर बसाने के लिए उपहार स्वरूप दिये हैं. लोकलाज के भय से पिता समाज के सामने दोनों का विवाह नहीं करा पाया था, शायद इसी बात का वह प्रायश्चित्त कर रहा था. पर जब बॉयफ्रेंड मामले का खुलासा हुआ तो उसके भी पैरों तले की जमीन खिसक गई. वैसे इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है. बॉयफ्रेंड वैसे भी चोमू टाइप होते हैं. जिन लड़कों को अपने घर वालों या दोस्तों पर चार पैसे खर्च करने में तकलीफ होती है, वो भी अपनी गर्लफ्रेंड की बड़ी से बड़ी मांग को पूरा करने की कोशिश करते हैं. चालाक युवतियां उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाती हैं. कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की कुछ युवतियों ने भिलाई के कुछ युवकों से शादी की थी. ये सभी आपस में सहेलियां थीं. सभी शादियां भिलाई में ही हुई थीं. शादी के बाद तीनों परिवारों में तनावपूर्ण माहौल था. लड़कियां अपने पति को हाथ नहीं धरने देती थीं. उलटे दिन भर सबको धमकाती थी कि थाना-पुलिस कर सबको जेल भिजवा देगी. विवाह के बाद उन्होंने पतियों के साथ जमकर शॉपिंग की और खूब गिफ्ट भी बटोरे पर भूलकर भी संबंध नहीं बनाए. जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो लोगों ने इन फर्जी पत्नियों से मुक्ति पाने की कोशिश की. किसी ने दो लाख तो किसी ने तीन लाख लेकर तलाक के कागज पर हस्ताक्षर कर दिये और अपने घर लौट गईं. देश के कुछ शहरों में यह एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है. पिछले साल नवम्बर में भी इसी तरह का एक किस्सा लखनऊ में सामने आया था. दुल्हन ने विवाह के बाद पति को अपने से दूर ही रखा. तीसरे दिन वह नगदी और जेवर लेकर चम्पत हो गई. जब पकड़ी गई तो उसने बताया कि यही उसका पेशा है. लखनऊ, आगरा, फतेहपुर, अजमेर जैसे शहरों से भी इस तरह की खबरें आती रही हैं. एक वाकया तो ऐसा भी हुआ कि लौटती बारात को बेहोश कर दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही ट्रेन से फरार हो गई. उसका प्रेमी भी उसी ट्रेन से सफर कर रहा था. महर्षि वेदव्यास ने भी कहा था कि स्त्रियों के मनोभाव को ताड़ना किसी के बस की बात नहीं है. सात जन्मों का रिश्ता जोड़ने चले हैं, कुछ तो पड़ताल कर लेते.

अनोखी पहल: बिना चुनाव के बनते हैं पंच और सरपंच, महिलाओं को लाते हैं आगे; जानिए क्यों करते हैं इस गांव के लोग ऐसा
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी
Big News : ‘एक देश एक चुनाव’ पर सरकार ने बढ़ाया कदम, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई कमेटी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता नहीं, अब इसका निर्णय संसद करेगी
Video: एक बार फिर दिखी सीएम बघेल की दरियादिली, 3 साल की बच्ची के दिल में छेद, सरकार करवाएगी इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, शातिरों ने खुद को पीएम आवास योजना का अफसर बताया
Next Article Karnataka Election Breaking : 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे… चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?