बुरहानपुर Burhanpur. पति से झगड़े के बाद महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जिसने भी सुना उसके रौंगटे खड़े हो गए। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महिला अपने चार बच्चों को लेकर कुएं कूद गई। घटना रविवार की है। इससे तीन बच्चों की मौत हो गई वहीं महिला व एक बेटी की जान बच गई है। कुएं में कूदने के बाद डर के मारे महिला एक बेटी को लेकर बाहर निकलने में कामयाब हो गई। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुरहानपुर जिले के बालदी गांव की है। यहां रहने वाली प्रमिला भिलाला का उसके रमेश भिलाला के साथ रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला गुस्से में लाल होकर अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने के साथ ही महिला को डर लगने लगा और वह बाहर आने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ कुएं में लटक रही रस्सी को पकड़ लिया और पकड़कर बाहर आ गई।
इस बीच महिला के तीन बच्चों एक 18 महीने का बेटा, 3 साल की बेटी और 5 साल के बेटी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंवी पुलिस ने तीन बच्चों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिल व उसकी बेटी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।




