ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी में बना मनमोहक तलाब, म्यूजिकल फाउंटेन के साथ मनोरंजन का भरपूर सामान… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी में बना मनमोहक तलाब, म्यूजिकल फाउंटेन के साथ मनोरंजन का भरपूर सामान… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: March 24, 2023
Share
कुम्हारी का तालाब
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शीघ्र ही कुम्हारी के नागरिकों को सबसे सुंदर मनोरंजक सौगात देने जा रहे हैं। 26 करोड़ रुपए की राशि में बड़ा तालाब का कार्य पूरा हो चुका है। तालाब के पास एक सुंदर ओपन अरेना में कुम्हारी के नागरिक बैठकर शाम के वक्त लेजर शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास और यहां की सुंदर सांस्कृतिक रंगों की झलक देख सकेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बड़ा तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास व कुम्हारी नगरपालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर मौजूद रहे।

एन्ट्री में मिलेट्स कैफे और फूड जोन से होगा स्वागत
बड़ा तालाब के एंट्रेस गेट के पास ही मिलेट्स कैफे एवं फूड जोन बनाये गये हैं। यहां लोग मिलेट्स से बने व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही फूड जोन में अन्य तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी ले सकेंगे। इसके बाद सुंदर लैंडस्केप आंखों को भा जाता है। पाथवे के किनारे सुंदर फूलों से लदे हेजेस मन मोह लेते हैं। इसके बाद तालाब के उस पार पहुंचने के लिए पुल बनाया गया है ताकि तालाब के परिसर के चारों ओर घूमने का आनंद ले सकें।

ई-टाय ट्रेन और प्ले जोन बच्चों के लिए खास
तालाब में ई-टाय ट्रेन बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष तौर पर बनाई गई है। यह बैटरी चालित होगी। बच्चों के लिए इसमें बैठकर पूरे सरोवर के किनारे की सैर करना बहुत सुंदर अनुभव होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए प्लेजोन बनाया गया है। प्ले जोन काफी बड़ा है और यहां की खेल सामग्री काफी अनूठी है जो बच्चों का मन लुभा लेगी।

ओपन अरेना और टाप प्लेटफार्म से देखने की सुविधा भी
तालाब का सबसे सुंदर आकर्षण ओपन अरेना है। यहां पर सीढ़ियों की व्यवस्था है ताकि यहां से बैठकर लेजर शो का आनंद लिया जा सके। इसके साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन की स्वरलहरियों का बैठकर आनंद लेने के लिए भी यह शानदार जगह होगी। जो लोग ऊंचाई से इस शो का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए टाप प्लेटफार्म से भी इसे देखने की सुविधा है। देखने की खास जगह और लेजर शो के माध्यम से शानदार वृत्तचित्र इस जगह को बेहद खास बनाएंगे और हमेशा के लिए इसकी स्मृतियां उनके अनुभव पटल में दर्ज हो जाएंगी। यहां दिखाई जाने वाली वृत्तचित्र का थीम नियमित रूप से बदलेगा ताकि हर बार आने पर दर्शकों को अलग तरह के लेजर शो दिखाए जा सकें।

हरियाली से भरा है पूरा परिसर
पूरा परिसर हरियाली से भरा है। पूरे परिसर में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। यहां पर अन्य पेड़ों के साथ ही बरगद आदि के पौधे भी रोपे जाएंगे। हरियाली के साथ ही लाइटिंग भी इस परिसर की जान है। तालाब को सुंदर स्वच्छ बनाये रखने और यहां का इकोसिस्टम अच्छा रखने के लिए एसटीपी और वाटर एरियेटर की सुविधा भी यहां है।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक पर फैली अफवाह, राज्यपाल ने नहीं लौटाया विधेयक
महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, प्रमिला चौधरी बनीं सफल व्यवसायी कर रहीं परिवार का पालन पोषण
बिहार में लेट अपडेट से बढ़ा देश में मौतों का आंकड़ा… एक दिन में दर्ज किए गए 6 हजार से अधिक मौत… लगातार तीसरे दिन नए केस एक लाख से कम
नरवा विकास: ‘अर्दन डेम काकडग़ांव से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन का हो रहा लाभ’
59 हजार करोड़ की स्कॉलरशिप योजना को मंजूरी, चार करोड़ एससी छात्रों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुरानी पेंशन की मांग के बीच केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बनेगी कमेटी
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?