ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण में देरी, कलेक्टर ने जताई ठेका एजेंसी पर नाराजगी, दिया जाएगा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण में देरी, कलेक्टर ने जताई ठेका एजेंसी पर नाराजगी, दिया जाएगा नोटिस

By Mohan Rao
Published: March 23, 2023
Share
सड़क सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
SHARE

दुर्ग। नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में हो रहे विलंब के लिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ठेका एजेंसी पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। आज उन्होंने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि बीते 8 महीनों से लगातार सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है।

पूरा कार्य जनवरी महीने तक खत्म हो जाना था लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही है। कार्य में हो रहे काफी विलंब को देखते हुए  ठेका एजेंसी की ढिलाई के चलते इन्हें नोटिस के साथ ही पूरे प्रदेश में इन्हें ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास एवं दुर्ग निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 मिनीमाता चौक में लैंडस्कैपिंग का नहीं हुआ कार्य
कलेक्टर सबसे पहले मिनीमाता चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने लैंडस्कैपिंग कार्य के बारे में ठेका एजेंसी से पूछा। यहाँ मिनी माता की प्रतिमा शिफ्ट हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन लैंडस्कैपिंग का कार्य अब तक नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने कहा कि अगले हफ्ते इसके लैंडस्केप का थ्रीडी प्लान तैयार कर लिया जाएगा और इस पर काम आरम्भ कर देंगे। गंज मंडी चौक के पास काफी लंबे समय से डिवाइडर बन चुके हैं लेकिन इस पर अब तक ग्रिल नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रिल लगाकर पौधरोपण का कार्य कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने डिवाइडर में पौधरोपण के कार्य की प्लानिंग की विस्तार से जानकारी चाही। ठेकेदार ने इस संबंध में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया।

सड़क किनारे नहीं हुआ ब्यूटीफिकेशन कार्य
इसके पश्चात कलेक्टर 24 एमएलडी प्लांट के सामने वाली सड़क पर पहुंचे, जहां सड़क के किनारे लैंडस्कैपिंग की जानी थी। कलेक्टर ने कहा कि यहां पर लैंडस्कैपिंग के लिए काफी लंबे समय से बता दिया गया है। इसके बावजूद भी अब तक प्रगति नहीं की गई। लैंडस्केपिंग के लिए और पौधे लगाने के लिए यहां पर फेंसिंग जाली आदि लगा देनी चाहिए थी लेकिन इस पर भी कार्य नहीं हुआ। लगातार दिए गए निर्देशों के बावजूद भी इस तरह से ढिलाई काम के प्रति गंभीर लापरवाही प्रतीत होती है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से धीमी गति से हो रहे कार्य से प्रोजेक्ट में काफी विलंब होने की आशंका है। शहर की सुंदरता के लिए  शासन द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही लैंडस्कैपिंग का कार्य कराने निर्णय लिया गया। है लेकिन लापरवाही के चलते इसमें काफी विलंब हो रहा है।

छोटे का धोबी पछाड़ महापौर पद के सभी दावेदार हुए चित
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा : भिलाई के बैकुंठधाम मैदान में होगी भव्य आतिशबाजी
अनावश्यक घर से बाहर न निकले,कलेक्टर और एसपी ने की अपील
गरियाबंद में आईईडी ब्लास्ट : नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी को बनाया निशाना, ITBP का जवान शहीद
गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोग मरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदनें वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सरकार दे रही है टैक्स में 50 फीसदी छूट
Next Article भिलाई कांग्रेस को बड़ा झटका : भिलाई निगम के जोन -4 अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने दिया इस्तीफा… गरमाई भिलाई की राजनीति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?