ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सस्ते में मिल रही चोरी की बाइक खरीदना पड़ गया भारी, 6 खरीदार चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपी भी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सस्ते में मिल रही चोरी की बाइक खरीदना पड़ गया भारी, 6 खरीदार चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपी भी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: March 23, 2023
Share
चोरी की बाइक खरीदने वाले पकड़ाए
SHARE

जांजगीर-चांपा। सस्ते में यदि कोई सामान मिल रहा हो तो कोई भी क्यों नहीं खरीदना चाहेगा। यदि कोई सामान सस्ते में दे रहा है तो कम से कम उसकी गुणवत्ता और सामान बेचने वाले का सोर्सेस जरूर देखाना चाहिए। ऐसा नहीं करने से कभी कभी भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जांजगीर चांपा में सस्ते में बाइक खरीदना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। इन लोगों ने जो बाइक खरीदी वह चोरी की निकली। पुलिस के हत्थे जब बाइक चोर बदमाश चढ़ा तो उसे खरीदारों के पते भी बता दिए। इस तरह पुलिस ने एक चोर के साथ 6 खरीदारों को गिरफ्तार किया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस शहर में हो रही चोरियों को लेकर लगातार बैकफुट पर थी। ऐसे में जिले के पुलिस कप्तान ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे। इस बीच पुलिस को पता चला कि एक युवक सस्ते दामों में बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम ने घेराबंदी कर विजयेश साहू नाम के युवक को पकड़ा और पूछताछ की तो वह चोर निकला। विजयेश साहू ने पुलिस को जो बताया उससे वह भी हैरान रह गई। विजयेश साहू जांजगीर चांपा के अलावा कोरबा, जशपुर, रायगढ़ व बिलासपुर में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यहां वहां बाइक चुराने के बाद वह उन्हें सस्ते दामों में बेच देता है।

जुआ खेलने की लत, इसलिए चुराता था बाइक
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे जुआ खेलने की लत है और इसके लिए वह बाइक चुराकर बेच देता था। इसके लिए वह अलग अलग जिलों में जाता और बाइक चुराकर सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपी बाइक चोर 2017 से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी की निशानदेही पर 12 मोटर साइकिलें जब्त की गई। तीन बाइक उसके घर से और 9 बाइक खरीदारों से पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले कोसमंदा चांपा निवासी राजकुमार राठौर, चांपा निवासी जितेन्द्र सिदार, गोदैईया रतनपुर निवासी रूपेश केवट, सीपत निवासी साखी गोपाल निर्मलकर, रतनपुर निवासी सूरज कुमार केंवट व अकलतरा निवासी कबीरदास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया है।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में नई मछली पालन निति के संसोधन पर मुहर, अब नहीं होगी प्रदेश में तालाब व जलाशयों की नीलामी
हिमाचल में भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, कांग्रेस मजबूत स्थिति में-भूपेश बघेल
Bhilai Breaking : नशे पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया युवक
कांग्रेस के अंदरूनी चुनाव पर भी असर डालेंगे बिहार के नतीजे, बेहतर प्रदर्शन नए अध्यक्ष की राह आसान करेगा, जानें कैसे
सीएम बघेल का निर्देश: लघु उद्योगों में निर्मित सामान की मार्केटिंग को करें प्रोत्साहित, रेट कार्ड भी करें निर्धारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना पर्यावरण संरक्षण के अर्थव्यवस्था का विकास की परिकल्पना करना असंभव-सुदीप्ता घोष बिना पर्यावरण संरक्षण के अर्थव्यवस्था का विकास की परिकल्पना करना असंभव-सुदीप्ता घोष
Next Article Corona Alert: एक और मॉक ड्रिल: लेंगे कोरोना की तैयारियों का जायजा, अपनाएं 'फाइव फोल्ड स्टे्रटेजी', स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह Corona Alert: एक और मॉक ड्रिल: लेंगे कोरोना की तैयारियों का जायजा, अपनाएं ‘फाइव फोल्ड स्टे्रटेजी’, स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?