ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल की सजा पर बोले सीएम बघेल- राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार है मोदी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राहुल की सजा पर बोले सीएम बघेल- राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार है मोदी सरकार

By Mohan Rao
Published: March 23, 2023
Share
राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को गुजराज के सूरत की सेशन कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता मोदी सरकार पर वार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार हो गई है। कांग्रेस नेताओं को परेशान करने की पॉलिसी केन्द्र सरकार ने बना ली है। कभी ईडी और कभी आईटी के छापे मारे जा रहे हैं। इससे भी कुछ नहीं बिगड़ा तो व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है।

कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना..

हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है.

देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है.

आदरणीय @RahulGandhi जी का जीवनमार्ग भी वही है.

तानाशाह सामने हैं तो क्या?

जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं.. pic.twitter.com/F1B05s6iTz

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2023

बता दें राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। गुजरात की सूरत कोर्ट ने चार साल पुराने इस मामले में गुरुवार को राहुल को दोषी ठहराया। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई और उन्हें तुरंत 30 दिनों की बेल भी मिल गई। अब राहुल गांधी परमानेंट बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं उनके वकील ने कहा कि वे हायर कोर्ट जाएंगे।

सीएम बघेल ने कहा- तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। एक अन्य ट्वीट में कहां आसान होता है न्याय के लिए लड़ना  हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है।

सीएम बघेल ने कहा कि देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है।  राहुल गांधी का जीवनमार्ग भी वही है. तानाशाह सामने हैं तो क्या? जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। जेपीसी की मांग कर रहे हैं।  राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार  ईडी, पुलिस भेजती है। राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है। इसके खिलाफ हम हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

कोर्ट में राहुल ने कहा- मेरा इरादा गलत नहीं था
कोर्ट में राहुल गांधी ने कोर्ट में जज से कहा, मेरा इरादा गलत नहीं था। राहुल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने जो बोला, वो राजनेता के तौर पर बोला। उन्होंने कहा वे हमेशा देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं। सजा सुनाए जाने से पहले राहुल गांधी के वकील ने जज से अपील की कि उनके बयान से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस मामले में कम से कम सजा सुनाई जाए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने इस मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा और जुर्माना लगाने की मांग की थी। पुर्णेश मोदी का कहना है कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदास को गलत बताया है।

डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू
दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने के लिए राफेल विमानों की क्षमता में हो रहा इजाफा, हैमर मिसाइल से होंगे लैस
कवर्धा में जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी… खून से लथापथ मिला शव
रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
श्री रामलला दर्शन योजना: भजन गाते हुए 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, श्रममंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा : मोदी सरनेम वाले सारे चोर वाले बयान पर सूरत कोर्ट का फैसला
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 158 # 23 march 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?