ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा
बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा
SHARE

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पिछले चार दिनों से बिगड़े मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बेमौसम हुई बरसात से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी अधिकारी नुकसान देखने नहीं पहुंचा है। वहीं अफसर जल्द ही सर्वे कराने और नुकसान की भरपाई करने की बात कह रहे हैं। हालांकि इसमें भी जिन किसानों का फसल बीमा नहीं है, उनकी उम्मीद कम ही दिख रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आए परिवर्तन और बरसात ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पिछले चार दिनों में जिले में करीब 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बेमौसम बरसात में जहां गर्मी की धान की फसल को फायदा पहुंचाया है, वहीं पक कर तैयार होने की स्थिति में पहुंच गई गेहूं की फसल भी बर्बाद कर दी है। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से गेहूं की खड़ी फसल खेतों में ही गिर गई। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। अब किसानों को फसल साफ कराने के लिए भी अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा।

दूसरी ओर आदिवासियों के जीवन का मुख्य आधार जंगली फूल महुआ संग्रहण के लिए भी बारिश आफत बन गई है। करीब एक महीने तक चलने वाला संग्रहण कम से कम 10 दिन कम हो गया है। साथ ही घरों में सुखाने के लिए रखा गया महुआ भी खराब हो रहा है। वहीं कृषि विभाग ने अब तक किसानों को होने वाले नुकसान का सर्वे नहीं किया है। कृषि विभाग के एसडीओ एस कुमार का कहना है कि शीघ्र ही नुकसान का आंकलन किया जाएगा। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, मुआवजा बीमा कंपनी से मिलेगा। जिन्होंने बीमा नहीं कराया है उनके नुकसान की भरपाई आरबीसी 6-4 के तहत कराने की कोशिश की जाएगी।

छठ पूजा को जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय: श्रद्धालु तालाब में कर सकेंगे पूजा… कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात जरूरी
चार साल की बेटी को घर पर छोड़ असम की पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
लॉक डॉउन के बीच घर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
आजादी का अमृत महोत्सव: 28 को बिलासपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व आईकॉप
5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और जीता लोगों का दिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेटिंग फ्रॉड का खुलासा : दुर्ग एसपी पल्लव ने लगाई आरोपी कपल की क्लास, कैफे खोलने का बना रखा था प्लान
Next Article Big news : रायगढ़ में दो युवकों की हत्या, पालीघाट के सेल्फी प्वाइंट में मिले शव, एक का सिर गायब… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?