ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2023
Share
बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट
बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट
SHARE

रायपुर। आपने रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में घर या फ्लैट लिए हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। दरअसल, रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बकायादारों की ओर से एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 31 मार्च 2023 तक छूट मिलेगी। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। इसके तहत आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कई संपत्तियों में नियमित भुगतान नहीं करने के कारण सरचार्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे मार्केट में आवंटितियों को एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 1.24 करोड़ रुपए का बचत होगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द योजना में 10.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि में सरचार्ज की राशि 1.00 करोड़ रुपए है। हीरापुर में 3.66 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 1.82 करोड़ रुपए का सरचार्ज है। रायपुरा में 5.95 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 3.06 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल है और ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर 3.89 करोड़ रुपए में से सरचार्ज की राशि के रुप में 1.16 करोड़ रुपए देना बाकी है।

सीईओ ने की लाभ उठाने की अपील
प्राधिकरण की ओर से 31 मार्च तक दी जा रही छूट पर एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की छूट से आवंटितियों को काफी लाभ हो रहा है। आरडीए के सीईओ साहू ने विभिन्न योजनाओं के समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से दी जा रही इस छूट के सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और बचत भी होगी।

सावन का तीसरा सोमवार…. दया सिंह के निमंत्रण पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे राजराजेश्वरी मंदिर… महादेव का किया महाभिषेक
राजनांदगांव सीमा से सटे बालाघाट में नक्सलियों से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़…. दो इनामी महिला नक्सली ढ़ेर
भारत की हार: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त
2 पक्षों में खूनी संघर्ष: लड़कों ने घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा, इस गांव की है घचना..
एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बोट में मोटर पंप लगाकर खारून नदी में हो रहा था रेत खनन, राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई
Next Article CG Crime : डबरी खुदाई के नाम पर किसान को लगाया 10 लाख का चूना, 10 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ठग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?