ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई उमस, सेक्टर-7 में गिरा निर्माणाधीन भवन में लगा भाड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई उमस, सेक्टर-7 में गिरा निर्माणाधीन भवन में लगा भाड़ा

By Mohan Rao
Published: March 18, 2023
Share
सेक्टर-7 में गिरा भाड़ा
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में ठंड और गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई बारिश ने उमस बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई व अन्य जिलों में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। यही नहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार आने दो दिन और मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तथा पूर्वोत्तर राजस्थान में निचले स्तर पर दो चक्रवात तथा दक्षिण की एक द्रोणिका की वजह से मौसम बदला हुआ है। इसी क्षेत्र से लगातार बादल आ रहे हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ में कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें तथा अंधड़ के साथ ओले गिरे। बीते 24 घंटे में बस्तर के सुकमा और कोंटा में 50-50 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। वहीं बीजापुर, उसूर में 30 और भोपालपट्टनम में 20 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में भी बारिश हुई।

बारिश के साथ चली तेज हवा, फसलों को नुकसान
दो दिन से बदले मौसम व बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की जो फसल पक गई है वह बारिश के कारण बालियां टूटने से बुरी तरह से प्रभावित हुई। तेज हवा के कारण फसल गिर गई। उधर सरसों पर बारिश और हवा दोनों का बुरा असर पड़ा। किसान तो वैसे ही परेशान हैं और बारिश ने उन्हें और भी परेशान कर दिया है। मौसम विभाग आगे भी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जता रहा है। खास तौर से 20 व 21 मार्च को तेज बारिश होने की बात कही जा रही है। यानी किसानों के लिए अगला एक सप्ताह भी संकट भरा रहने वाला है।

तापमान में गिरावट
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन से बारिश देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। इसके साथ ही बदले मौसम का असर महुआ संग्रह को पर बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है। बारिश एवं तूफान की वजह से महुआ की फसल को खासा नुकसान हुआ है। लगभग 15 दिनों तक गिरने वाला महुआ की फसल अब बमुश्किल एक-दो दिन ही और गिरेगी। हालांकि ओले नहीं गिरने से सब्जियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन, लगातार चले तूफान ने टमाटर एवं सब्जी उत्पादकों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

सेक्टर-7 में निर्माणाधीन भवन का भाड़ा गिरा
बारिश व आंधी के कारण सेक्टर-7 में निर्माणधीन भवन का भाड़ा ढह गया। भवन निर्माण में बंधा भाड़ा आंधी के कारण तेजी से गिर गया जिसके कारण साइड की दीवार भी ढह गई। मौके पर कोई माजदूर नहीं होने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि निर्माणाधीन भवन को काफी नुकसान हुआ है।

मजदूर कांग्रेस ने डीआरएम को लिखा पत्र: रायपुर की जगह इस रेलवे स्टेशन से चलाया जाए रायपुर-कोरबा स्पेशल ट्रेन
झांसी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य, वन्यजीव प्रबंधन ß संरक्षण का ले रहे प्रशिक्षण
ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है मोदी सरकार- देवेंद्र यादव
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह. 318 शिक्षकों का हुआ सम्मान
CG Crime : बिलासपुर में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, चार साल से थे लिव इन रिलेशन में… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे छह मजदूर, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी बड़ा हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे छह मजदूर, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सरकारी स्कूलों के निर्माण की गुणवत्ता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?