ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2025 तक सोडियम के सेवन में 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

2025 तक सोडियम के सेवन में 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2023
Share
2025 तक सोडियम के सेवन से 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ
2025 तक सोडियम के सेवन से 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया 2025 तक सोडियम के सेवन में 30 फीसदी की कमी लाने के अपने वैश्विक लक्ष्य से पीछे छूटती नजर आ रही है, जो वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों की जान बचाने के लिए अहम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अपनी तरह की पहली रिपोर्ट तो कुछ यही बयां करती है। सोडियम एक आवश्यक पोषक तत्व है, लेकिन शरीर में इसकी अधिकता हृदयरोग, मस्तिष्काघात (स्ट्रोक) और असामयिक मौत का कारण बन सकती है।

नमक (सोडियम क्लोराइड) मानव शरीर में सोडियम का मुख्य स्रोत है। हालांकि, यह सोडियम ग्लूटामेट सहित अन्य मसालों में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिनका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैश्विक स्तर पर रोजाना प्रति व्यक्ति औसतन 10.8 ग्राम नमक की खपत होने का अनुमान है। यह आंकड़ा पांच ग्राम से कम नमक इस्तेमाल करने की डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझाई गई मात्रा की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के महज पांच फीसदी सदस्य देशों में सोडियम की खपत में कमी लाने के लिए व्यापक एवं अनिवार्य नीतियां बनाई गई हैं, जबकि 73 फीसदी सदस्य देशों में इस तरह की कोई प्रभावी नीति है ही नहीं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में ‘प्री-पैकेज्डÓ खाद्य सामग्री पर सोडियम की मात्रा अनिवार्य रूप से दर्ज किये जाने के अलावा कोई अनिवार्य उपाय लागू नहीं किया गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अत्यधिक किफायती सोडियम कटौती नीतियों के कार्यान्वयन से 2030 तक वैश्विक स्तर पर अनुमानित 70 लाख लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। इसमें कहा गया है कि यह कदम गैर-संचारी रोगों से होने वाली मौतों में कमी लाने के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को हासिल करने की कवायद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ नौ देशों- ब्राजील, चिली, चेक गणराज्य, लिथुआनिया, मलेशिया, मेक्सिको, सऊदी अरब, स्पेन और उरुग्वे में सोडियम की खपत में कटौती के लिए व्यापक एवं अनिवार्य अनुशंसित नीतियां मौजूद हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने एक बयान में कहा, अस्वास्थ्यकर आहार वैश्विक स्तर पर बीमारियों और मौतों के मुख्य कारकों में शुमार है और सोडियम का अत्यधिक सेवन बड़ी संख्या में मौतों और बीमारियों का कारण बनता है।

घेब्रेयेसस ने कहा, यह रिपोर्ट दर्शाती है कि ज्यादातर देशों में सोडियम की खपत में कटौती के लिए कोई अनिवार्य नीति अपनाया जाना अभी बाकी है, जिससे वहां के लोगों में हृदयाघात, मस्तिष्काघात और अन्य स्वास्थ्य विकारों का खतरा बढ़ जाता है। डब्ल्यूएचओ ने सोडियम की खपत में कटौती के लिए सभी देशों से उसके चार ‘बेस्ट बायÓ हस्तक्षेपों को लागू करने का आह्वान किया।

इनमें नमक की मात्रा में कमी लाने के लिए खाद्य पदार्थों के उत्पादन की प्रक्रिया बदलना, खाद्य सामग्री एवं भोजन में सोडियम की मात्रा निर्धारित करना, अस्पतालों, विद्यालयों, कार्यस्थलों और नर्सिंग होम जैसे सार्वजनिक संस्थानों में नमक या सोडियम-युक्त खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सीमित करने के लिए सार्वजनिक खाद्य खरीद नीतियों का निर्माण करना और खाद्य सामग्री के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी उपलब्ध कराना शामिल है, ताकि लोगों को कम सोडियम वाले उत्पाद चुनने में मदद मिल सके।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि विभिन्न अध्ययनों से सोडियम के अत्यधिक सेवन और गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापे, ऑस्टियोपोरोसिस व किडनी रोग सहित अन्य घातक बीमारियों के बीच सीधा संबंध होने के संकेत मिल रहे हैं।

कर्नाटक की टीम ने देखी छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी, अपने राज्य में भी करेंगे लागू
भारत में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 20346 नए मामले
शिवनाथ में डूबने 12 साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था एनिकट… नहाने के दौरान हुआ हादसा
शिकार से पहले धराए शिकारी, पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे जंगल…. वन विभाग की मुस्तैदी से पकड़ाए
रबी मौसम में 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य, अधिकारियों ने बताई अब तक की स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : किन्नरों के हंगामे के बाद जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग, डॉक्टरों व स्टाफ नर्स ने दिया धरना
Next Article मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा चस्पाकर दी चेतावनी- मुखबिरी करने वालों को मिलेगी मौत की सजा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?